बरेली में फिर धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी, हिन्दू संगठनों को बताया आतंकी, पोस्ट हुआ Viral
हाल ही में बरेली के एक युवक ने बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने चुनौती देते हुए कहा था कि "गीदड़ भभकी से शेर डरा नहीं करते। अगर कभी मौका मिला तो हम भी बरेली जाएंगे, उनकी ठठरी बांधेंगे।" वहीं एक बार फिर बरेली के ही प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नन्हे प्रधान के व्हाट्सएप नंबर से विवादित पोस्ट डाली गई, जिसमे धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी गई है।
जानकारी अनुसार, हाफिजगंज के गांव भड़सर के प्रधान नन्हे के फोन नंबर से एक व्हाट्सएप ग्रुप पर डाले गए मैसेज के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। इस मैसेज में धीरेंद्र शास्त्री को बरेली आने पर जान से मारने की धमकी लिखी है। साथ ही हिंदू संगठनों को आतंकी बताया गया। सरकार, पुलिस-प्रशासन को लेकर भी अपशब्द लिखे गए हैं।

वहीं प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नन्हे प्रधान ने वीडियो जारी करते हुए अपनी सफाई दी है। नन्हे प्रधान ने बताया कि उनका फोन किसी ने हैक कर लिया है। हैक करने वाले ही विवादित पोस्ट डाली है। उन्हें रात करीब 10 बजे इसकी जानकारी हुई। इससे उनके मान सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने एसएसपी से पूरी मामले की शिकायत की है। स्थानीय थाने में भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
उधर, सोमवार को जब सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट वायरल हुई तो हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि इससे पूर्व हाफिजगंज थाना क्षेत्र के ही खाता गांव निवासी युवक अनस अंसारी ने सोशल मीडिया पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर धमकी भरे मैसेज किए थे। इस पर रिठौरा चौकी के प्रभारी नवीन कुमार की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications