Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: रामलीला की जगह अचानक होने लगा गंदा डांस, देखकर शर्मसार हो गए महिलाएं-बच्चे

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में संस्कृति और परंपरा की आड़ में अश्लीलता परोसने का एक ताजा मामला सामने आया है। हरदोई के नुमाइश मैदान में हर साल की तरह आयोजित रामलीला मेले का आयोजन किया था। इस मेले में रामलीला होनी थी लेकिन मेले में होने वाले रामलीला कार्यक्रम की आड़ में अश्लील डांस का आयोजन किया गया था। रामलीला मैदान में बार-बालाओं के ठुमके ने जहां कुछ लोगों का मनोरंजन किया वहीं संस्कृति के नाम पर मजाक करने की खबर पुलिस को लगी तो महकमें में हड़कंप मच गया।

vulgur dance in ramleela maidan hardoi in uttar pradesh

मामला हरदोई जनपद के नुमाइश मैदान का है जहां हर साल रामलीला मेला कमेटी की ओर से एक मेले का आयोजन किया जाता है। इसमे रामजी की बारात से लेकर रावण वध सहित तमाम संस्कृति कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। इस मेले में कोतवाली और रामलीला कमेटी के सामने एक आदर्श नृत्य कला के नाम पर एक डांस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। अबकी बार का ये डांस संस्कृति के लिहाज से तो बिल्कुल नहीं था। इस कार्यक्रम में अश्लील डांस परोसा गया और बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। अचानक शुरू हो गए अश्लील डांस को देखकर वहां मौजूद महिलाएं व बच्चे सकपका गए। जब इस मामले में मीडिया ने संज्ञान लिया तो जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और आलाधिकारियों ने तत्काल डांस की आड़ में हुई अश्लीलता के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+