सुल्तानपुर: क्या अखिलेश ने अतिआत्मविश्वास में खेला यह दांव, जिससे हार सकती है सपा!
मुस्लिम बाहुल्य इसौली सीट से वोटर्स के विरोध के बावजूद सपा ने विधायक अबरार अहमद को प्रत्याशी घोषित किया है। अबरार अहमद 2012 में सपा लहर के चलते यहां से चुनाव जीते थे लेकिन इस बार उनकी चुनौती कड़ी है।
सुल्तानपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम अखिलेश यादव खुद के भरोसे 225 और अब कांग्रेस से गठबंधन के बाद 300 सीट जीतने का सपना संजोए बैठे हैं। लेकिन कैंडिडेट चयन में जिस तरह की उन्होंने कोताही बरती है उससे उनके सपने साकार होते नज़र नहीं आ रहे। जैसे की इसौली सीट पर कई योद्धा होने के बावजूद भी सीएम ने इस सीट से फिर उसी कैंडिडेट को चुना है जिसका न सिर्फ पार्टी बल्कि वोटर्स के बीच भी भारी विरोध है। ऐसे में ये सीट सपा के हाथों से जाती दिख रही है।

पिछली बार सपा लहर में मिल गई थी जीत
मुस्लिम बाहुल्य इसौली सीट से वोटर्स के विरोध के बावजूद सपा ने विधायक अबरार अहमद को उम्मीदवार घोषित किया है। अबरार अहमद 2012 में सपा लहर के चलते इस सीट से चुनाव जीते थे। उनकी इस जीत में पहले के घोषित उम्मीदवार शकील अहमद की मेहनत का भी फायदा उन्हें मिला था।

विकास कार्य ठप होना इस बार चुनाव में होगा बड़ा मुद्दा
मौजूदा समय में आलम ये है कि जिले की 5 विधानसभा सीटों में सबसे कम विकास कार्य जिस विधानसभा क्षेत्र में हुआ है वो इसौली विधानसभा क्षेत्र है। वो भी तब जबकि स्टेट में मौजूदा विधायक की ही सरकार रही। लेकिन क्षेत्र का आलम ये है कि मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर है, पानी और बिजली की किल्लत भी जस की तस बनी हुई है। ऐसे में इसौली की जनता बेहद गुस्से में है और सपा से उम्मीदवार अबरार अहमद के खिलाफ आए दिन विरोध प्रदर्शन कर रही है। दो दिन पहले ही लोगों ने अबरार अहमद का पुतला फूंककर अपना विरोध प्रकट किया था।

बगावत पर उतरे शिवकुमार बढ़ा सकते हैं दिक्कत
एमएलए अबरार के उम्मीदवार घोषित होने के बाद यहां पर रार शुरू हो गई है। जिससे सपा उम्मीदवार की मुश्किल बढ़ गई है। सपा के ही जिला पंचायत अध्यक्ष पति शिवकुमार सिंह बगावत पर उतर आए और चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं। उन्होंने बकायदा इसौली विधानसभा के कई गांवों में दौरा कर अपने लिए वोट की मांग की है। जिससे राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है।

जीत की गारंटी दे रहे हैं शिवकुमार सिंह
शिवकुमार सिंह चुनाव लड़ने की आस में कई साल से क्षेत्र भ्रमण और लोगों से मिलते-जुलते चले आ रहे हैं। शिवकुमार सिंह का कहना है कि उनके साथ सभी वर्गों के लोग कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं और ऐसे में उनकी जीत पक्की है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications