क्या Viral Video UP Police की पोल खोल रहा ? SI ने बंदूक की नली में डाली गोली ! टीयर गैस चलाने वाले भी नाकाम
उत्तर प्रदेश पुलिस की एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें पुलिस अधिकारी राइफल से गोली चलाने में नाकाम रहता है। डीआईजी के सामने सब इंस्पेक्टर बंदूक की गोली गलत तरीके से लोड करता दिखा।

खाकी वर्दी पहने अधिकारी की योग्यता पर सवाल खड़ा करता Viral Video UP Police की किरकिरी का कारण भी बन रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक सब-इंस्पेक्टर डीआईजी के सामने राइफल टेस्ट फायर करने में नाकाम हो गया और आप-पास खड़े दूसरे अधिकारी भी हैरानी से सब-इंस्पेक्टर को देखते रहे। वीडियो में देखा जा सकता है कि डीआईजी यानी पुलिस उपमहानिरीक्षक के कहने पर सब-इंस्पेक्टर बंदूक की नली में सामने की तरफ से गोली डाल देता है।

राइफल की नली में सामने से गोली
औचक निरीक्षण के दौरान रायफल को लोड करने यानी गोली भरने का तरीका दिखाने के लिए कहने पर एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) ने गोली राइफल की नली में सामने से डालता दिखा। मामला उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर का है।

DIG के सवाल पर एसआई के पसीने छूटे
औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी ने जब सब-इंस्पेक्टर को रायफल लोड करने को कहा, तो एसआई के पसीने छूट गए। राइफल से फायरिंग से पहले उसने गोली बंदूक की नली में सामने की तरफ से डालने का प्रयास किया।

UP पुलिस में पदस्थापिक SI की योग्यता पर सवाल
विफल रहे SI ने जब रायफल की नली से गोली घुसाने का प्रयास किया तो DIG ने उन्हें फायरिंग करने से रोक दिया। उत्तर प्रदेश के कोतवाली खलीलाबाद थाने में औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी आरके भारद्वाज के सामने सब-इंस्पेक्टर (एसआई) राइफल लोड करने और फायर करने में विफल रहा.
Recommended Video

कई अधिकारी नाकाम हुए
बस्ती मंडल के उप-पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) आरके भारद्वाज के सामने कई पुलिस अधिकारी निरीक्षण के दौरान कई पुलिसकर्मी गोली चलाने में असमर्थ रहे। चौकी प्रभारी बार-बार प्रयास करने के बाद भी टीयर गैस चलाने वाली बंदूक से आंसू गैस के गोले चलाने में असमर्थ रहे।
नीचे देखि वायरल वीडियो---
आपात स्थिति में तैनात और तैयार रहने के निर्देश
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला उस समय सामने आया जब डीआईजी आरके भारद्वाज. संत कबीर नगर के कई थानों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। आरके भारद्वाज ने पुलिस कर्मियों को अभ्यास और प्रशिक्षण देते रहने का निर्देश दिया क्योंकि उन्हें कभी भी आपात स्थिति में तैनात किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications