दरोगा को गांव में महिला ने पीटा, हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बुलंदशहर। यूपी में बुलंदशहर जिले में सोशल मीडिया पर एक दरोगा की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा हैं कि दरोगा शराब के नशे में था। नशे में धुत दरोगा को गांव की महिलाओं ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना हैं कि दरोगा एक विवेचना करने गए थे जिसमें आरोपी पक्ष ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। अब आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस से हाथापाई करने का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

शराब के नशे में धुत दरोगा

शराब के नशे में धुत दरोगा

मामला बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र गांव शेखपुर मानपुर का है। यहां महिलाओं द्वारा शराब के नशे में धुत एक दरोगा को पकड़कर हाथापाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिख रहा दरोगा शिकारपुर कोतवाली में तैनात सत्यप्रकाश बताए जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। बताया जाता हैं कि वायरल वीडियो दो दिन पुराना है।

पुलिस अधिकारी ने बताया

पुलिस अधिकारी ने बताया

एसपी रूरल प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि शिकारपुर थाने के सब इंस्पेक्टर शेखपुर मानपुर गांव में 2017 की धारा 354 की एक विवेचना के संबंध में गए थे। विवेचना के दौरान सब-इंस्पेक्टर को एक आरोपी कुंवरपाल मिल गया। बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान कुछ युवकों व महिलाओं द्वारा विरोध किया जाता है। विरोध करने के दौरान आरोपी सब-इंस्पेक्टर से धक्का-मुक्की कर आरोपी को छुड़वा लेते हैं।

इलाके में अकेले चले गए थे दरोगा

इलाके में अकेले चले गए थे दरोगा

एसपी देहात ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर शराब के नशे में नहीं थे बल्कि उनकी गलती यह है कि वो विवेचना करने अकेले गए थे। बताया कि कुंवरपाल और धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि विक्रांत और जगवीर फरार है जिन्हें जल्दी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। एसपी देहात ने बताया कि सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और सब इंस्पेक्टर से अभद्र व्यवहार करने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+