UP News: शामली में चौकीदार का छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश
Shamli News: उत्तर प्रदेश के शामली से एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का चौकीदार छात्राओं से फेस मसाज कराता नजर आ रहा है। अब घटना के संज्ञान में आने के बाद बीएसए ने जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दी है।
दरअसल, शामली के आवासीय विद्यालय से चौकीदार की दो वीडियो सामने आई है, जिसमें से एक वीडियो में वो स्कूल की छात्राओं से फेस मसाज करता हुआ दिखाई दे रहा है, तो दूसरी वीडियो में छात्राओं के साथ डांस करते दिख रहा है।

वीडियो के बाद जांच के आदेश
अब इस पूरे मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कोमल सांगवान का कहना है कि, 'यह घटना मेरी जानकारी में कल ही आई, मैंने इसके लिए जांच कमेटी गठित की है और रिपोर्ट देगी कमेटी की रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया चौकीदार दोषी पाया गया है, अन्य कर्मचारी भी दोषी पाए गए हैं, इसलिए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।'
छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप
वहीं यह भी आरोप है कि चौकीदार स्कूल की छात्राओं को फोन पर अश्लील वीडियो भी दिखाता है। साथ ही छात्राओं से झाड़ू और पोछा लगवाने की भी बात सामने आया है। हालांकि वायरल वीडियो की जानकारी से स्कूल के वार्डन ने इनकार कर दिया है।
पुराना बताया जा रहा वीडियो
लेकिन बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को इस पूरे मामले की जांच सौंप दी है। अधिकारी के मुताबिक दोनों ही वायरल वीडियो काफी पुराने बताए जा रहे हैं। एक करीब 2 साल पुराना है, जबकि दूसरी सर्दी के दिनों का बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications