CCTV Video: एनकाउंटर के अगले ही दिन फिर लूट, वही तरीका.. वही शहर... बस इस बार महिला की जान..
यूपी पुलिस द्वारा लूटेरों के एनकाउंटर के बाद भी गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि बदमाश दिनदहाड़े महिलाओं के कुंडल खींच रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुआ है, जिसमें बाइक सवार बदमाश दुकान से दूध लेकर लौट रही महिला के कुंडल लूट कर फरार होते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, पूरा मामला गाजियाबाद के पोल थाना लिंक रोड का है। यहां सोमवार शाम को बृजविहार सी-ब्लॉक निवासी 61 वर्षीय निर्मल देवी बेल मंदिर के पास दुकान पर दूध लेने गई थीं। जब वो दुकान से वापस घर लौट रही थीं तभी बेल कॉलोनी के गेट के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और बड़े आराम से उनके कुंडल खींच कर फरार हो गए।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार जब नारंगी साड़ी पहने निर्मला देवी एक महिला से बात करती हुई जा रही थीं, तभी दोनों बदमाश पीछे से आए, उन्होंने बाइक की स्पीड धीमी की और फिर पीछे बैठे बदमाश ने कितने आराम से वृद्धा के कान से सोने के कुंडल खींच लिया। इसके बाद पीड़ित महिला ने उनका पीछा भी किया लेकिन बदमाश बाइक से फरार हो गए।
आपको बताते चलें कि घटना के दौरान झपट्टा लगने से निर्मला देवी का कान चोटिल हो गया। मगर दूसरी तरफ ऑटो में बैठी बीटेक छात्रा ने ऐसे ही लूटेरों की ऐसे ही दुस्साहसपूर्ण करतूत की वजह से अपनी जान गवां दी थी। हालांकि, उन लूटेरों में से एक को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। लेकिन शायद एनकाउंटर का खौफ भी बदमाशों के हौसले पस्त नहीं कर पा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications