मुरादाबाद: बिना सवार पूरे शहर में घूमता रहा तांगा, वीडियो हुआ वायरल

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर तेजी से एक वायरल हो रहा है। वीडियो में एक घोड़ा बिना चालक के तांगे को लेकर सड़क पर दौडता नजर आ रहा है। हालांकि गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

 viral video horse running on road in moradabad

बताया जाता है कि मुरादाबाद के थाना मझौला क्षेत्र के कांशीराम नगर कॉलोनी में एक घोड़ा, बुग्गी से जुड़ा हुआ था। तभी एक बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा, जिससे घोड़ा बेकाबू हो गया और घोड़ा गाड़ी लेकर सड़क पर दौड़ने लगा। ये नजारा देख दो युवकों ने इस घटना का वीडियो बना लिया।

दरअसल, इस वीडियो में एक घोड़ा अपने तांगे को लेकर सड़क पर हवा से बातें कर रहा हैं और वो भी शहर की घनी आबादी के बीचों-बीच। इस वीडियो का सबसे रोचक हिस्सा तो ये हैं कि इस घोड़े का मालिक तांगे से नदारद हैं, और घोड़ा अकेले ही एक किलोमीटर से भी लंबा जोखिम भरा रास्ता तय करते हुए आखिरकार एक रेलवे क्रासिंग पर जाकर रुकता हैं।

घोड़ा बुग्गी रुकने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अगर इस घोड़ा बुग्गी की चपेट में कोई राहगीर या वाहन आ जाता, तो कोई भी गंभीर हादसा भी हो सकता था। अब ये वीडियो तेज से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+