VIDEO: मेरठ में बार बालाओं के ठुमकों पर जमकर उड़े नोट
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक शादी में शराबियों ने बार बालाओं के अश्लील डांस पर जमकर नोट उड़ाएं। फूहड़ गानों पर डांसरों ने कम कपड़ों में देर रात तक डांस किया। महफिल में नशे में धुत लोगों द्वारा नोट उड़ाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचने के बावजूद भी चुपचाप वापस लौट गई।
मामला मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी इलाके के बीएस पैलेस का है। जहां एक शादी समारोह के दौरान मेहमानों को लुभाने के लिए एक स्टेज शो का भी प्रोग्राम रखा गया था। जिसमें अश्लील डांसर को बुलाया गया था। बॉलीवुड के फूहड़ गानों पर कई महिला डांसरों से अश्लील डांस करवाया गया। लोगों ने शराब के नशे में इन डांसर पर जमकर नोट उड़ाएं।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक 10 बजे के बाद डीजे बजाने की अनुमति नहीं है। लेकिन घनी आबादी वाले क्षेत्र में रात 1 बजे तक दारू पार्टी चलती रही और बार बालाएं ठुमके लगाती रही। स्थानीय लोगों की मानें तो गश्त करने वाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन रसूखदारों के रुतबे के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों ने रिश्वत लेकर नियम कानूनों को ताक पर रखकर पार्टी करने की अनुमति दे दी।
ये भी पढ़ें- इंडिया बाज़ार डॉट इन के साथ जुड़कर रोज कमाएं 7500 रुपए