VIDEO: मेरठ में मंदिर की मूर्ति तोड़ने पर सांप्रदायिक तनाव

हमले में गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए, वहीं एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज में भी जमकर हंगामा काटा।

मेरठ। मेरठ के थाना भावनपुर में मंदि की मूर्ति तोड़ने पर बवाल हो गया और दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है की विशेष संप्रदाय के लोगों ने हिंदू युवा वाहिनी के लोगों पर हमला बोल दिया। जिसमें 3 लोग घायल हो गए। घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के विरोध में मेरठ गढ़ रोड पर जाम भी लगाया गया। इस दौरान आरोप है की जाम लगा रहे लोगों ने किठौर से मुज़फ्फरनगर जा रहे एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर हमला कर दिया।

मेरठ में मंदिर की मूर्ति तोड़ने पर सांप्रदायिक तनाव

हमले में गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए, वहीं एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज में भी जमकर हंगामा काटा। उनका कहना था कि हमारी ही सरकार और हम ही पिट रहे हैं। पुलिस मामले को शांत करने के प्रयास में जुटी है। दरअसल मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव गोकुलपुर में शिव मंदिर में ग्रामीणों ने पाया कि मंदिर की मूर्ति टूटी हुई है और मंदिर का गल्ला भी गायब है।

सूचना मिलते ही ग्रामीणों सहित कई हिन्दू संगठन भी मौके पर पहुंचे। हंगामा ना बढ़े इसलिए पुलिस ने आनन-फानन में नई मूर्ति को स्थापित करा दिया। लेकिन देर शाम एक संगठन के सदस्य जब गांव से बाहर आ रहे थे, आरोप है तभी दूसरे संप्रदाय के लोगों ने इनके साथ मारपीट कर दी और पथराव भी किया। जिसमें एक संगठन के 4 कार्यकर्त्ता घायल हो गए। घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मेरठ मेडिकल कॉलेज में भी पुलिस के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं की झड़प हुई। फिलहाल पुलिस मामले को शांत करने के प्रयास में जुटी है। अभी इस घटना पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+