आचार संहिता की जमकर उड़ रहीं धज्जियां, मिर्जापुर में लगे हुए हैं पोस्टर, शाहजहांपुर में बांटी किताब
आचार संहिता लागू होने के बाद से जिला प्रशासन ने सभी जगहो से बैनर पोस्टर हटवाया है और अभी भी हटवाने का सिलसिला जारी है।
लखनऊ। चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का एक और बड़ा मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में सामने आया है जहां धार्मिक किताबें बाटी गईं हैं। इस धार्मिक किताब पर नीरज मौर्या को जिताने की अपील की गई है। किताब में लिखा है कि मुसलमानों को हमेशा सभी पार्टियों ने छला है। कांग्रेस हो या सपा चाहे भाजपा सभी पार्टियों ने मुसलमानों की तरक्की के लिए कुछ नही किया। इसलिए इस बार नीरज को वोट देकर जिताएं। किताब का रंग नीला है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

वहीं प्रदेश के ही मिर्जापुर में आचार संहिता लागू होने के बाद सभी स्थानों से बैनर पोस्टर आदि चुनाव प्रचार सामग्री को हटा दिया गया है। पर मिर्जापुर जिले के मडिहान विधानसभा के राजगढ़ स्थित शिवाजी स्टेडियम में भी बसपा के प्रत्याशी का चुनावी बैनर लगाकर आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। आचार संहिता लागू होने के बाद सभी प्रत्याशियों को पता हो जाता है कि उन्हें क्या करना है। इसके बाद भी इस तरह का प्रचार करना चुनाव आयोग के निर्देशों का माखौल उड़ाना ही है। मडिहान में बसपा से अवधेश कुमार सिंह पटेल प्रत्याशी है।

आचार संहिता लागू होने के बाद से जिला प्रशासन ने सभी जगहो से बैनर पोस्टर हटवाया है और अभी भी हटवाने का सिलसिला जारी है। इन सब के बाद भी क्रिकेट के मैदान में चुनावी प्रचार संबंधी बड़ा बैनर लगा हुआ है शिवाजी स्टेडियम में कई दिनो से क्रिकेट प्रतियोगिता हो रही है। वहां पर कई दिन से बैनर लगा है। पर जिला प्रशासन की ओर से भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। शुरुआत में तो पूरे जिले में बैनर पोस्टर हटवाया गया। पर अभी भी ग्रामीण क्षेत्रो में कई जगह पर बैनर पोस्टर लगा है। जिसे हटाया नहीं जा सका है। ये भी पढे़ं: रायबरेली: जिगर के टुकड़े को सिर्फ 2 हजार रुपए के लिए बेचना चाहती है मां, पुलिस पीछे हटी












Click it and Unblock the Notifications