पीएम मोदी के गोद लिए गांव में नोट बदलने के लिए लगी है चप्पलों की लाइन

देर तक लाइन में खड़े रहकर थकान झेल रहे जयापुर गांव के लोगों बनाया अनोखा नियम।

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। पीएम मोदी के नोट बैन का असर देशभर में दिख रहा है। पूरे देश में बैंकों के सामने लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। इस सबके बीच प्रधानमंत्री मोदी के गोद लिए गांव में लोगों ने बैंक की लाइन के लिए अनोखा तरीका निकाला है।

note

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत जयापुर गांव को गोद लिया है। इस गांव में कुछ समय पहले ही बैंक की शाखा खुली है। अब जब सरकार ने 500 और 1000 के नोट बैन कर दिए हैं तो इस गांव के लोग भी नोट बदलने को बैंक का रुख कर रहे हैं।

लंबी लाइन में लगातार खड़ा रहना गांव के लोगों के लिए मुश्किल हुआ तो उन्होंने एक तरीका निकाला ताकि लाइन अपनी जगह चलती रहे और लोग एक तरफ बैठकर आराम कर सकें।

नोट बदलवाने के लिए जयापुर गांव में लोगों ने चप्पलों की लाइन लगाई है। लोगों ने लाइन में खुद खड़े न होकर चप्पलों को लाइन में लगा दिया है। लोगों ने चप्पलों पर नाम की स्लिप भी लगा रखी है।

सुबह 4-5 बजे से ही चप्पल यहां लाइन में लग रही हैं और लोग दूर जाकर आराम से बैठ जाते हैं। जो 5 से 6 लोग लाइन में सबसे आगे होते हैं बस वही खड़े होचे हैं। इसते बाद एक आदमी चप्पलों की स्लिप पर देखकर अगला नंबर किसका है, वो 5-6 नाम बता देता है।

जयापुर के आसपास के कई गांव भी इसी बैंक में नोट बदलवाने के लिए आए हैं। सभी लोगों का बस एक ही कहना है कि अगर नोट नहीं होंगे तो जिंदगी कैसे चलेगी इसलिए अब पूरे दिन खड़ा तो होना ही होगा।

विपक्षी पार्टियां कर रहीं हैं फैसले का विरोध

राहुल गांधी समेत कई राजनेता भी सरकार के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम पर लगातार हमले कर रहे हैं। उन्होंने पीएम पर अपने लोगों को पहले से नोट बैन की जानकारी देकर माल ठिकाने लगा लेने का भी आरोप लगाया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस फैसले के खिलाफ विपक्ष को एकजुट होने की बात कह रही हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख सिंह यादव नोट बैन का मुद्दा संसद में उठाने की बात कह चुके हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने 500 और 1000 के नोट पर बैन को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमले कर रही हैं।

मंगलवार की शाम की थी पीएम ने घोषणा

आपको बता दें कि मंगलवार शाम को पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 500 और 1000 के नोट पर बैन की बात कही थी। राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम ने कहा था कि ब्लैक मनी पर प्रहार करने के लिए 1000 के नोट बंद होंगे जबकि 500 के नोट बदले जाएंगे।

पीएम ने 1000 और 500 रुपये के मौजूदा करंसी नोटों को 8 नवंबर की रात 12 बजे से बंद करने का ऐलान किया।
पीएम मोदी ने कहा था कि 500 और 1000 रुपये के करैंसी नोट कानूनी रूप से मान्य नहीं रहेंगे।

पीएम मोदी ने इस बैन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हम जाली नोटों और करप्शन के खिलाफ जो जंग लड़ रहे हैं, इससे उस लड़ाई को ताकत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+