VIDEO: मेरठ के इस गांव से गुजरना पड़ा योगी को भारी, नजरअंदाजी पर इतना बड़ा बवाल

अंबेडकर सम्मान के लिए कोई कार्यक्रम तय नहीं किया गया जबकि गांव दलित बाहुल्य है और सहारनपुर की घटना से बेहद गुस्से में भी...

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में योगी की दस्तक ने एक गांव का माहौल तनावपूर्ण कर दिया, जब लोगों ने इस बात पर अपनी नाराजगी जताई की सीएम योगी बगैर अंबेडकर को माल्यार्पण किए आखिर कैसे चले गए। बता दें कि सीएम योगी ने मेरठ के शेरगढ़ी स्थित एक मलिन बस्ती का निरीक्षण किया लेकिन उनके इस दौरे में अंबेडकर सम्मान के लिए कोई कार्यक्रम तय नहीं किया गया जबकि गांव दलित बाहुल्य है और सहारनपुर की घटना से बेहद गुस्से में भी।

VIDEO: मेरठ के इस गांव से गुजरना पड़ा योगी को भारी, नजरअंदाजी पर इतना बड़ा बवाल

देखिए VIDEO...

मामले पर गुस्साई भीड़ ने इसी दौरान शराब के ठेके पर भी तोड़फोड़ की यहां तक कि लूटपाट की भी खबर सामने आ रही है। बता दें की इलाके में लगे योगी के पोस्टरों को भी गुस्साई भीड़ ने फाड़ डाला। दरअसल बेकाबू भीड़ ने सड़क तक जाम कर दिया। काफी देर बाद पहुंचा पुलिस बल भी भीड़ के आगे कमजोर नजर आया और जैसे-तैसे मामले पर काबू पाया गया।

बाता दें की मेरठ का शेरगढ़ी गांव पिछले कई समय से मलिन मुक्त होने की मांग कर रहा है जिस पर योगी का ये दौरा यहां के स्थानिय लोगों के लिए खास था। लेकिन योगी के दौरे में अंबेडकर को नजरअंदाज करने से भीड़ भड़क गई। शराबबंदी की मांग भी इस गांव की पुरानी मांग रही है तो वहीं भीड़ का गुस्सा भी शराब के ठेकों पर जमकर फूटा। वहीं लूटपाट की घटना इससे पहले भी यहां के शराब ठेकों पर स्थानीय द्वारा की जा चुकी है। लेकिन योगी की उपस्थिति में दलित समुदाय के लोगों ने अपना धैर्य एकदम से खो दिया और अपनी लड़ाई की असल वजह से भटक गए।

{promotion-urls}

'पैराडाईज गार्डन' की मूर्तियों का उद्घाटन करने पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+