Sanjeev Jeeva Hatyakand: जीवा को खत्म करने के बदले विजय को मिलने थे 20 लाख, मिले सिर्फ 8 हजार
Sanjeev Jeeva Hatyakand: 7 जून को लखनऊ कोर्ट में हुई गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। इस हत्याकांड के बाद शूटर विजय यादव को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया था। जिसकी रिमांड शनिवार शाम 5 बजे खत्म हो गई। इस दौरान विजय यादव ने संजीव जीवा हत्याकांड को लेकर कई अहम खुलासे किए। हालांकि, पूछताछ के दौरान उसने कुछ सवालों के गोलमोल जवाब भी दिए।
शूटर विजय यादव उर्फ आनंद यादव ने पुलिस पूछताछ के दौरान दावा किया कि गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवी को खत्म करने के लिए 20 लाख रुपए का ठेका मिला था। लेकिन, उसे केवल 8 हजार रुपए मिले। क्योंकि, जीवा हत्याकांड के बाद वह तुरंत गिरफ्तार हो गया, जिसकी वजह से ठेका देने वाले व्यक्ति से उसका संपर्क टूट गया था। फिलहाल, डॉक्टरी परीक्षण के बाद उसे जिला जेल भेज दिया गया।

इस दौरान पुलिस उससे कुछ ऐसा नहीं उगलवा पाई, जिससे मुख्य साजिशकर्ता का पता चल सके। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जांच से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकार ने बताया कि उसे जीवा की हत्या के बदल 8 हजार रुपए मिले थे। क्योंकि, जिस व्यक्ति ने उसे ठेका दिया था, उसने उससे कहा था कि पूरी राशि काम पूरा होने के बाद ही दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने बतया कि जीवा हत्याकंडा का ठेका देने वाले व्यक्ति की पहचाने के बारे में स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
अधिकारी ने कहा कि शूटर विजय यादव यहां तक कहा कि उसने अकेले ही हत्या को अंजाम दिया और उसकी सहायता के लिए कोई अन्य व्यक्ति कोर्ट में मौजूद नहीं था। रिमांड के दौरान उसने पुलिस को शहर के कई हिस्सों में दौड़ाया। सबसे पहले कैसरबाग के पास बने सुलभ शौचालय तक लेकर गया।
शूटर विजय ने बताया कि यहां उसने वकील के कपड़े पहने थे। खबर के मुताबिक, कोर्ट ने शूटर विजय की 15 जून से 17 जून शाम 5 बजे की रिमांड पुलिस को दी थी। रिमांड खत्म हने के बाद शूटर विजय यादव को जिला जेल में भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications