शपथ के बाद मोदी से मिले मुलायम-अखिलेश, कानाफूसी का VIDEO
मुलायम अखिलेश का हाथ पकड़कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास लेकर आए। मुलायम ने पहले खुद पीएम मोदी से हाथ मिलाया और फिर उनके कान में भी कुछ फुसफुसाया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। गोरखपुर से 5 बार सांसद रहे योगी योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। योगी आदित्यनाथ के शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल हुए। शपथ समारोह के बाद मंच पर एक अनोखा नजारा दिखा।

शपथ समारोह के बाद समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव अपने बेटे और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ पहुंचें। मुलायम अखिलेश का हाथ पकड़कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास लेकर आए। मुलायम ने पहले खुद पीएम मोदी से हाथ मिलाया और फिर उनके कान में भी कुछ फुसफुसाया। फिर वो अखिलेश यादव को मंच पर पीएम मोदी के पास लेकर आए। अखिलेश ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया। अखिलेश यादव ने दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों बार प्रधानमंत्री नरेंद्र से उन्होंने हाथ मिलाया।
शपथ से पहले भी अखिलेश यादव मंच पर पहुंचे थे और विधायकों और पीएम मोदी से मुलाकात की। बाद में शपथ समारोह के बाद पिता मुलायम सिंह के साथ वो मंच पर पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिले। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश ने सकारात्म राजनीति दिखाते हुए योगी आदित्यनाथ से शपथ समारोह में शामिल हुए, जबकि बसपा सुप्रीमो मायावती ने शपथ समारोह से दूरी बनाए रखा। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications