फूलपुर उपचुनाव में मतदान करते हुए बनाया वीडियो, FB पर किया वायरल

इलाहाबाद। रविवार को फूलपुर लोकसभा के उपचुनाव में मतदान देने वाले एक भाजपा समर्थक द्वारा मतदान करते हुए फोटो खींचकर फेसबुक पर अपलोड करने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी फोटो अपलोड करने की होड़ मच गई है। सपा के कई समर्थकों ने फेसबुक पर साइकिल पर वोट देते हुए फोटो खींची और फिर उसे सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। यहां तक कि वीवीपैट पर उभरी मतदान तस्वीर को भी क्लिक कर लिया गया और सोशल मीडिया पर शेयर कर वाहवाही लूटी जा रही है लेकिन इसी बीच एक समर्थक ने तो हद ही पार कर दी। उसने मतदान केंद्र में घुसने से लेकर कर्मचारियों से बात करते हुए, ईवीएम मशीन, वीवीपैट पूरी प्रक्रिया को वीडियो में कैद करते हुए सोशल मीडिया पर डाल दिया।

वीडियो में सबकुछ दिखा

वीडियो में सबकुछ दिखा

इस वीडियो में अंदर से बाहर तक का पूरा माहौल साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही हड़कंप मचा दिया और लोग अब चुनाव आयोग की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं । बबलू यादव नाम के इस मतदाता ने पहले मतदान केंद्र के बाहर अपनी आईडी के साथ फोटो खींची और उसके बाद कैमरा लेकर अंदर घुसता चला गया। कर्मचारियों से किस तरह बातचीत की गई, कैसे कागज चेक किया गया, यह सब वह रिकॉर्ड करता गया। आश्चर्य की बात रही युवक को ऐसा करते हुये कोई भी रोकता नजर नहीं आया। जिसके चलते बबलू ईवीएम और वीवीपैट को भी कैमरे में कैद करता रहा और बटन दबाने से लेकर निरीक्षण तक का पूरा वीडियो उसके कैमरे में कैद हो गया।

इस पोस्ट पर हुआ बवाल

इस पोस्ट पर हुआ बवाल

वीडियो बनाता हुआ बबलू मतदान केंद्र से बाहर भी चला आया और अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर भी किया जा रहा है। लोग व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और इसी कड़ी में राजा त्रिपाठी, नीरज यादव आदि ने भी आगे बढ़ाकर वोट देते हुए अपनी फोटो ईवीएम के साथ खींचकर फेसबुक पर अपलोड कर दी । हलांकि पोस्ट के साथ ही उस पर बहस भी शुरू हो गई है और एक-दूसरे पर कमेंट के साथ गाली-गलौज कभी दौर शुरू हो गया है।

हो सकती है गिरफ्तारी

हो सकती है गिरफ्तारी

फिलहाल चुनाव आयोग की ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से लेकर सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जब बूथ के अंदर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध था तो फोटो और वीडियो कैसे अपलोड किए जा रहे हैं। नियमतः पुलिस अगर इनकी पहचान करती है तो इनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो और फोटो अब चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+