यूपी: मामूली कार की टक्कर के बाद सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

हापुड़। यूपी के हापुड़ जिले में मामूली कार टक्कर ने विकराल रूप ले लिया। सड़क पर चलने के दौरान दो कारों की टक्कर की वजह से दोनों कार सवार आपस में भिड़ गए और हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि मारपीट देखने के लिए वहां आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों का बीच बचाव किया और समझा-बुझाकर दोनों को शांत करवाया। इस मारपीट का वीडियो भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने अपने फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

video viral of fighting between two group in hapur

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को दो कार दिल्ली की ओर जा रही थीं। गढ़ रोड तहसील चौपले के पास दोनों कारों में हल्की सी टक्कर हो गयी। जिसके बाद कार सवार दोनों परिवार सड़क पर ही भिड़ गए। दोनों परिवार के लोगों में जमकर मारपीट हुई। लोगों ने दोनों पक्षों का बीच बिचाव कर आगे की ओर रवाना किया। मारपीट की लाइव वीडियो मोबाइल में कैद हो गई।

video viral of fighting between two group in hapur

इसी दौरान सड़क पर एकत्र हुए लोगों की भीड़ ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत करा दिया और परिवार आगे की ओर रवाना हो गए। हालांकि सड़क के बीचों बीच हुई मारपीट के कारण जाम की स्थिति बन गयी। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है, इस मारपीट की वीडियो भी वायरल हो गई।

ये भी पढ़ें- कुंभ मेले पर 'आतंकी साया', साधु के वेश में आ सकते हैं आतंकवादी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+