VIDEO UP Civic Poll Results 2017: मुरादाबाद में मच गई भगदड़, समर्थकों पर पुलिस ने भांजी लाठियां
भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लोगों को दूर तक दौड़ा दिया और जमकर डंडा चलाया। अपने इस ऑपरेशन में पुलिस बेहद बेरहमी से पेश आई।
मुरादाबाद। मुरादाबाद मतगणना स्थल के मेन गेट पर उस समय भगदड़ मच गई, जब गेट के सामने प्रत्यासियों के समर्थकों की भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए डंडा चला दिया। मुरादाबाद के नगर निकाय चुनाव की गिनती सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गई, जिसके चलते मंडी समिति के मेन गेट पर समर्थकों की भीड़ जमी हुई थी। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लोगों को दूर तक दौड़ा दिया और जमकर डंडा चलाया और देखते ही देखते मेन गेट पर लगी भीड़ नदारद हो गई। अपने इस ऑपरेशन में पुलिस बेहद बेरहमी से पेश आई, इस मामले में जो घायल हुए हैं उनकी अभी तो कोई खबर नहीं है लेकिन काउंटिंग के बीच पुलिस की के इस अत्याचार का मामला जरूर सामने आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications