VIDEO: रात में देखिए चोरों का आना, फिर डर के भाग जाना

चोरों के चेहरे CCTV में कैद हो गए और अब पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है।

अमेठी। सरकार के लाख जतन के बाद भी क्राइम पर नकेल नहीं कस पा रही है। चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आधा दर्जन चोरों ने ज्वैलर्स की शॉप और होम पर एक ही रात में अलग-अलग टाइम पर धावा बोला। गनीमत ये रही की घर वालों के जाग जानें और गुहार लगाने से चोरी की वारदात नही हो सकी लेकिन चोरों के चेहरे CCTV में कैद हो गए और अब पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मामला शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के इंहौना चौकी क्षेत्र से जुड़ा है। यहां व्यापार मंडल उपाध्यक्ष संजय साहू के निवास और वही स्थित उनकी ज्वैलर्स की दुकान पर आधा दर्जन चोरों ने धावा बोल दिया। संजय साहू चिलौली गांव के निवासी हैं।

VIDEO: Thieves fled from fear at night in Amethi

घर वालों की गुहार पर भागे चोर

बताया जा रहा है की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने की नियत से आए चोरों ने बारी-बारी साहू के घर और दुकान पर सेंध काटने की कोशिश की। इस बीच खट-पट की आवाज सुनकर घर के लोग चौकन्ने हो गए और उन्होंने गुहार लगा दी। इससे चोर मौके से फरार हो गए और एक बड़ी वारदात अंजाम देने से टल गई लेकिन बाहर ही लगे सीसीटीवी कैमरे में सभी आरोपियों की तस्वीरें कैद हो गईं।

सूचना के बाद पुलिस ने खंगाले CCTV फुटेज से सबूत

इसके बाद श्री साहू ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने सूचना के बाद सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अमेठी के एएसपी बीसी दुबे ने दावा किया है की जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+