विद्युत् पोल पर चढ़ा युवक झटके के साथ जलता हुआ गिरा नीचे, दिल दहला देने वाला Video हुआ Viral
उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक 23 वर्षीय युवक बिजली के खंबे पर चढ़ा हुआ है और नीचे खड़े लोग उसे उतरने के लिए कह रहे हैं। अचानक ही युवक को 11 हजार वाल्ट की लाइन से झटका लगता है और युवक जलता हुआ नीचे गिर जाता है। अब जानिए आखिर ये पूरा माजरा क्या है?
दरअसल, यह पूरा मामला औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत तहराजपुर का है। बतया जा रहा है कि इस 23 वर्षीय युवक का नाम प्रदीप है। शराब के नशे में किसी बात को लेकर इसकी परिवार के लोगों से कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद प्रदीप गुस्से में 11 हजार वाट की विद्युत लाइन के पोल पर चढ़ गया।

उधर, प्रदीप को पोल पर चढ़ा देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। वो उससे नीचे उतरने की मिन्नते करने लगे। लेकिन प्रदीप नीचे नही उतरा और करंट की चपेट में आ गया। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक झटके के साथ प्रदीप जलते हुए पोल से नीचे आ गिरा। जिसके बाद प्रदीप को गंभीर हालत में सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया गया। डाक्टरों द्वारा अधिक जल जाने के कारण पदीप को सैफई रिम्स के लिए रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications