शादी के दौरान हुए झगड़े में पिस्टल निकाल दुल्हन के भाई पर चला दी गोली, देखिए वीडियो
मथुरा/मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मथुरा के थाना गोवर्धन इलाके में शादी में फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। इस घटना में लड़की के भाई और एक बाराती को गोली लगी है जिससे वो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया।

कोसी थाना इलाके की घटना
मामला कोसी थाना इलाके के गांव हरिपुरा से गांव अडिंग में मोहन सिंह के यहां बारात आई हुयी थी। बारात की निकासी दरवाजे पर पहुंची ही थी कि बारातियों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि नशे में धुत बाराती ने लड़की के भाई हरिश्चंद्र और एक बाराती पर अपनी पिस्टल से गोली दाग दी।

दो युवक गंभीर रूप से घायल
झगड़े में चली गोली के छर्रे हरिश्चंद्र और नीरज के लग गए जिसके कारण दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गयी । पुलिस ने दोनों घायलो को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी जगवीर सिंह चैहान ने बताया कि दो लोगों को छर्रे लगे हैं जिनका इलाज चल रहा है। तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जिस गाड़ी से आरोपी भागने का प्रयास कर रहे थे उस गाड़ी को कब्जे में ले लिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

मैनपुरी में भी एक की हुई मौत
मैनपुरी मे हंशी-खुशी का माहौल उस समय मातम में बदल गया जब वहां डीजे पर हो रहे तमंचे पर डांस के दौरान चली गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है।
मामला थाना करहल क्षेत्र के ग्राम महालरपुर का है जहां के रहने बाले अवधेश के लड़के का लगन समारोह चल रहा था। इस दौरान डीजे भी बज रहा था। वहां मौजूद कुछ लोग तमंचे पर डिस्को गाना बजा कर डांस कर रहे थे ओर फायरिंग भी कर रहे थे जिसमें से एक गोली इंद्रपाल के सर में लगी। सर में गोली लगने से इंद्रपाल की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications