मोदी की सांसद का 'यूज एंड थ्रो' एक्ट हुआ वायरल, देखिए वीडियो

देशभर में स्वच्छता अभियान के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां लोगों को सफाई के लिए जागरुक करने में जुटे हुए हैं। करोड़ों रुपये खर्च करके लोगों को इसके बारे में जागरुक किया जा रहा है।

गोंडा (यूपी)। भले ही देशभर में गंगा समेत दूसरी नदियों की सफाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश सरकारें कवायद में जुटी हों, लेकिन क्या बीजेपी के सांसद इसको लेकर गंभीर हैं? ये सवाल इसलिए उठे हैं क्योंकि बाराबंकी से बीजेपी सांसद प्रियंका रावत का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो उस समय का है जब बीजेपी सांसद गोंडा में सरयू नदी को देखने पहुंची थी। इसी दौरान उन्होंने पानी पीने के लिए एक प्लास्टिक की बॉटल निकाली और पानी पीने के बाद इसे सरयू नदी में फेंक दिया। उनका ये 'यूज एंड थ्रो' एक्ट सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

VIDEO: नदी स्वच्छता को लेकर कितनी गंभीर हैं ये BJP सांसद...

बीजेपी सांसद ने सरयू नदी में फेंकी पानी की बॉटल

देशभर में स्वच्छता अभियान के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां लोगों को सफाई के लिए जागरुक करने में जुटे हुए हैं। करोड़ों रुपये खर्च करके लोगों को इसके बारे में जागरुक किया जा रहा है। कोशिश यही की जा रही है कि स्वच्छता अभियान के जरिए सड़कें तो साफ-सुथरी हों ही साथ ही नदियों की सफाई के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। पीएम मोदी का सपना है कि देश में सफाई और खूबसूरती नजर आए, लेकिन उनके इस सपने को उनकी ही सांसद पूरा करती नजर नहीं आ रही हैं। इसका ताजा उदाहरण गोंडा में दिखाई दिया।

गोंडा में बाराबंकी की बीजेपी सांसद प्रियंका रावत दौरे के लिए पहुंची थी। वो सरयू नदी के किनारे मुआयना करने निकली थी। इसी दौरान उन्होंने एक प्लास्टिक बॉटल निकाली और पानी पिया। इसके बाद उन्होंने उस बॉटल को सरयू नदी में ही फेंक दिया। उन्हें शायद इस बात का पता नहीं चला कि ये घटना कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पानी की बॉटल नदी में फेंकने की तस्वीर सामने आने के साथ ही सवाल उठने लगे कि क्या बीजेपी के सांसद ही नदी की सफाई और स्वच्छता अभियान को लेकर गंभीर हैं? आप भी देखिए बीजेपी सांसद प्रियंका रावत का वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+