VIDEO: अस्पताल में ही पीटकर किया घायल, गुस्साए मरीजों ने भी उठाया हाथ
भीड़ जुटती जा रही थी और हर शख्स जमीन पर पड़े युवक पर हाथ साफ करने में लगा हुआ था।
मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पिटाई के एक मामले से अफरातफरी मच गई। मामला जिला अस्पताल का है जब मरीजों की भीड़ ने एक जेब कतरे को पकड़ लिया और अस्पताल परिसर में ही उसकी जमकर पिटाई कर दी। मुरादाबाद के जिला अस्पताल की ओपीडी में लोगों की खासी भीड़ लगी हुई थी, उसी समय शोर शराबे की आवाजें आने लगी, कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़ रखा था और उसे पीट रहे थे। भीड़ जुटती जा रही थी और हर शख्स जमीन पर पड़े युवक पर हाथ साफ करने में लगा हुआ था। लोगों का कहना था कि यहां पर जेब कतरे रोज आते हैं और मरीजों की भीड़ का फायदा उठाते हैं। फिलहाल जेब कतरे को भीड़ खदेड़ते हुए थाने तक ले गई और पुलिस के हवाले कर दिया। जब लोग पकड़े गए जेब कतरे की पिटाई कर रहे थे तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications