सेक्‍स रैकेट से भागी लड़की की आपबीती: दिन में रहती कैद, रात में कराते जिस्‍मफरोशी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम में बुधवार को एक हाई प्रोफाइल सेक्‍स रैकेट का खुलासा करते हुए 3 लड़कियों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिस्‍मफरोशी का यह गिरोह मजबूर लड़कियों को नौकरी के बहाने जाल में फंसा उनसे धंधा करवाता था। इस रैकेट का खुलासा तब हुआ जब बुधवार की सुबह करीब 4:30 बजे इस चंगुल से भागकर 19 साल की एक लड़की पुलिस के पास पहुंची। उसने पुलिस को वो बनारस की रहने वाली है और उसकी मां की तबीयत खराब है। पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। उन लोगों ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया। वो उसे नौकरी और पैसे का लालच देकर ले आया और फिर उनके देह व्‍यापार करने को कहा। विस्‍तार से जानिए पूरी कहानी

वो कहते- तुम तो बैंक बैलेंस हो, इस सर्दी तिजोरी भरेगी

वो कहते- तुम तो बैंक बैलेंस हो, इस सर्दी तिजोरी भरेगी

युवती ने पुलिस को बताया कि रैकेट के संचालक उसे घर में बंद रखते थे और कहते थे कि तुम तो मेरे लिए बोनस हो जो इस सर्दी में मेरा बैंक बैलेंस भरने आई हो। उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले चारबाग रेलवे स्‍टेशन के पास उसकी मुलाकात सुमन व सोनी से हुई थी। दोनों ने उसे ढांढस बंधाया और अच्छी नौकरी का झांसा देकर अपने घर ले गई। वहां उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे और ग्राहक बुलाकर दरिंदगी कराई। इसके बाद युवती के कमरे में ग्राहकों के भेजने का सिलसिला शुरू हुआ।

वो Whatsapp पर फोटो और कीमत भेजते फिर ग्राहक आता

वो Whatsapp पर फोटो और कीमत भेजते फिर ग्राहक आता

पीडि़ता ने बताया कि सेक्स रैकेट संचालकों के जरिये ग्राहकों को उसके फोटो भेजकर बुकिंग करने लगे। जानकीपुरम में सेक्स रैकेट चलाने वाली शोभा ने अपने ग्राहकों के लिए उसकी बुकिंग की थी। चारों लोग उसे कार से लेकर पहुंचे। इस दौरान वो उनके चंगुल से फरार हो गई।

गलती से गई मिस्‍ड कॉल ने फंसा दिया दलदल में

गलती से गई मिस्‍ड कॉल ने फंसा दिया दलदल में

पीडि़ता ने अपनी आपबीती में बताया कि एक दिन गलती से उसके नंबर से एक नंबर पर मिस्‍ड कॉल चला गया। उसके बाद उस नंबर से जब कॉलबैक आया तो उधर से कोई लड़की बोल रही थी। उसने पूछा कि क्‍या करती हो? मैंने जवाब में बताया कि मुझे नौकरी चाहिए। उधर से कहा गया कि 'अगर तुम लखनऊ आ सको तो मैं तुम्‍हें एक हॉस्‍टल में नौकरी दिलवा सकती हूं।'

फिर हर रात होने लगा गंदा काम

फिर हर रात होने लगा गंदा काम

पीडि़ता ने बताया कि लखनऊ आने के बाद उसे सुमन और सोनी नाम की दो महिलाएं मिली। वो उसे तेलीबाग स्थित अपने घर ले गईं और फिर दो दिनों तक उसे अच्‍छा खाना खिलाया। उसके बाद दोनों के पति उसे एक रात कार में बैठाकर ले गए और एक घर में छोड़ दिया। वहां एक आदमी आया और वो उसके साथ गंदा काम करने लगा। मना करने पर उसने कहा कि उसने 6 हजार में उसे बुक किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+