CCTV: चोरी का ऐसा वीडियो जिसे देख पहले यकीन नहीं होगा! फिर हो जाएगा
सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो पता लगा कि शातिर चोरों ने पूरी प्लानिंग के तहत स्कूटी में पंचर किया और फिर पंचर लगवाते हुए नोटों से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया।
मेरठ। शातिर चोरों ने एक बार फिर लाखों के माल पर हाथ साफ करके पुलिस को खुली चुनौती दी है। लेकिन इस बार चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के शक्ति पेट्रोल पंप की है। जहां एक व्यापारी इलाहाबाद बैंक से ढाई लाख रुपए की रकम निकालकर अपनी स्कूटी में पंचर लगवाने के लिए रुका। व्यापारी का ध्यान हटते ही तीन से चार मोटरसाइकिल सवार शातिर चोर पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इसके बाद कुछ देर रेकी कर दो बदमाशों ने बड़ी सफाई से स्कूटी तक पहुंच बनाई और बड़े ही शातिराना अंदाज से उन्होंने स्कूटी की डिग्गी खोलकर नोटों से भरा बैग निकाल लिया और फरार हो गए।

देखिए VIDEO...
व्यापारी जब घर गया तो उसे रुपए नहीं मिले। आनन-फानन में व्यापारी ने हर उस जगह को चेक किया जहां वह रुका था। जब शक्ति पेट्रोल पंप का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो पता लगा कि शातिर चोरों ने पूरी प्लानिंग के तहत स्कूटी में पंचर किया और फिर पंचर लगवाते हुए नोटों से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया।
कारोबारी प्रतीक इस मामले की शिकायत दर्ज कराने थाना ब्रह्मपुरी पहुंचा तो पुलिस भी हैरत में है कि इतने लोगों के बीच से कैसे शातिर चोरों ने नोटों भरा बैग उड़ा लिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने में जुटी है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications