VIDEO: पीछे लगी पुलिस से बचने के लिए बदमाश तेज रफ्तार से भगा रहे थे गाड़ी, हो गया यह हादसा

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के कोसी में रविवार की दोपहर उस समय सनसनी फैल गयी जब यहां के बाजार में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने रिक्शा में टक्कर मार दी। गाड़ी को जब तक लोग रोकते उससे पहले वहां हरियाणा पुलिस आ गयी और उसने गाड़ी में बैठे दो लोगों को अपने कब्जे में ले लिया जबकि 3 गाड़ी सवार लोग भागने में सफल रहे।

Vehicle of crooks hit the rickshaw puller in Mathura

कोसी के बाजार में उस समय लोग सकते में आ गए जब पुलिस एक गाड़ी का पीछा कर रही थी। गाड़ी तेज रफ्तार से बाजार में भागी जा रही थी। तेज रफ्तार गाड़ी ने एक रिक्शा में टक्क्र मार दी जिससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। रिक्शे में टक्कर मारने की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी।

Vehicle of crooks hit the rickshaw puller in Mathura

टक्कर मारने के बाद भी गाड़ी नहीं रुकी और हरियाणा पुलिस बदमाशों का पीछा करती रही। हादसे वाली जगह से कुछ दूर गाड़ी दीवार से टकरा गयी जिसके बाद कार सवार तीन लोग मौके से भाग गए जबकि 2 बदमाशों को हरियाणा पुलिस अपने साथ पकड़ कर ले गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी की स्पीड काफी तेज थी।

Vehicle of crooks hit the rickshaw puller in Mathura

सूत्रों के अनुशार हरियाणा की होडल पुलिस मुखबिर की सूचना पर बदमाशों को पकड़ने के लिए हाईवे पर खड़ी थी कि तभी ये गाड़ी तेजी से मथुरा की तरफ भागने लगी जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने इस गाड़ी का पीछा किया। इसके बाद बदमाश मथुरा के कोसी शहर में घुस गए। पुलिस ने पीछा कर 2 बदमाशों को पकड़ लिया जिसमें से एक नाम अनीश, निवासी कोसी बताया गया है। सूत्रों की मानें तो गाड़ी से कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं। इस मामले में हरियाणा पुलिस अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+