यूपी में सेब से भी महंगा हुआ टमाटर, अब सब्जी खरीदने से भी लोगों को लग रहा है डर
यूपी में सेब से भी महंगा हुआ टमाटर, अब सब्जी खरीदने से भी लोगों को लग रहा है डर
मेरठ, 23 नवंबर: पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों व रसोई गैस के बढ़ते दामों के बाद अब सब्जियों के दामों ने रसोई के बजट को बिगाड़कर रख दिया है। हर सब्जी में प्रयोग होने वाला टमाटर इन दिनों सबसे सेब से भी महंगा बिक रहा है। करीब 15 दिन पहले टमाटर 40 से 65 रुपए किलो बिक रहा था। इन दिनों टमाटर 100 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है। सब्जी के दामों में हुई बेहताशा वृद्धि से आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।

मेरठ सब्जी मंडी में एक ग्राहक ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि इस वक्त सारी सब्जी महंगी हैं। सब्जी में सबसे महंगा टमाटर है, जिसके दाम अभी सेब से भी ज्यादा हो गए हैं। लोग इस वक्त सब्जी खरीदने से भी डर है। दरअसल, 20 रुपये किलोग्राम बिकने वाला टमाटर 80 से 100 रुपए किलो के भाव से बिक रहा है। जबकि सेब के दाम इससे कम हैं। ऐसे में सब्जियां आम आदमी की पहुंच से दूर हो रही है। मंहगी सब्जी खरीद कर खाने को मजबूर है।
ऐसे में सब्जी के बढ़े दामों ने रसोई का बजट पूरी तरह से बिगाड़ कर रख दिया है। गृहिणी पिंकी, सीमा, नीलम चौधरी की मानें तो सब्जी व दालों के रेट में तो बढ़ोतरी हुई है तो वहीं घी व तेल के दाम भी कम नहीं हो रहे है। वहीं सिलेंडर के रेट तो आसमान छू रहे है। इससे ज्यादा अच्छे दिन शायद जनता ने पहले कभी नहीं देखे। ऐसे में हर परिवार का रसोई का बजट बिगाड़ा हुआ है। सब्जियों के भाव भी ज्यादा होने से दिक्कतें आ रही हैं।
Recommended Video
आगरा के सब्ज़ी विक्रेताओं का कहना है कि सब्ज़ियों के दाम बढ़ने से उनकी बिक्री कम हुई है। एक सब्ज़ी विक्रेता ने कहा, "हर सब्ज़ी महंगी है, आगे से ही सब्ज़ी महंगी है तो हम क्या करें, इसका असर दुकानदारी पर भी पड़ा है।" तो वहीं, कानपुर में सब्ज़ियों के दाम बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। सब्ज़ी खरीदने आए एक व्यक्ति ने कहा, "टमाटर अब तक 20 रुपये किलो हो जाता था लेकिन अब भी 80 रुपये किलो है। आज 50 रुपये किलो से कम कोई सब्ज़ी नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications