अब वरुण गांधी ने शेयर किया लखीमपुर हिंसा का वीडियो, बोले- की गई प्रदर्शनकारियों की 'हत्या'

लखनऊ, 7 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी में हुई हिंसक घटना को लेकर कई विपक्षी नेता दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच लखीमपुर में विरोध कर रहे किसानों को गाड़ी से कुचलने का एक वीडियो शेयर करते हुए भाजपा सांसद सांसद वरुण गांधी ने कहा कि यह प्रदर्शनकारियों की 'हत्या' है। बता दें कि रविवार को इस घटना के बाद भी वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खत लिख आग्रह किया था कि मामले की सीबीआई जांच हो और 1 करोड़ रुपए मुआवजे का ऐलान किया जाए।

Varun Gandhi shared the video of Lakhimpur violence seeks justice for victims

वीडियो को शेयर करते हुए वरुण गांधी ने कहा है, 'वीडियो बिल्कुल साफ है। हत्या के जरिए प्रदर्शनकारियों को चुप नहीं कराया जा सकता। बहाए गए किसानों के निर्दोष खून के लिए जवाबदेही होनी चाहिए। अहंकार और क्रूरता का संदेश हर किसानों के सामने जाने से पहले उन्हें न्याय दिया जाना चाहिए।' बता दें कि घटना के बाद से ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें किसानों को पीछे से आ रही कार टक्कर मारते दिखाई दे रही है। यह वीडियो इतना खौफनाक है कि किसी की भी रूह कांप जाए।

यह भी पढ़ें: 'भाजपाइयों के साथ होती ऐसी घटना तो आरोपियों के घर पर चल जाते बुल्डोजर', लखीमपुर हिंसा पर बोले नरेश टिकैत

Recommended Video

    Lakhimpur Kheri: BJP MP Varun Gandhi ने शेयर किया नया Video, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    लखीमपुर खीरी से जो ताजा वीडियो सामने आया है उसमें किसानों को विरोध में शांतिपूर्वक सड़क पर मार्च करते हुए देखा जा सकता है। इस बीच एक काली एसयूवी उन्हें पूरी रफ्तार से रौंदते हुए निकल जाती है। जबकि दो अन्य वाहन काली एसयूवी का पीछा करते हैं और तेजी से निकल जाती हैं। इस हिंसा में कुल आठ लोगों की मौत हुई जिसमें से एक पत्रकार और चार किसान थे।

    आरोप है कि मृतकों को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे वाहनों और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे द्वारा कुचल दिया गया था। रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लखीमपुर दौरे के दौरान यह हिंसा हुई। यह पहली बार नहीं है जब वरुण गांधी ने लखीमपुर खीरी हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई है। मंगलवार को उन्होंने लखीमपुर खीरी में किसानों को एसयूवी से कुचलते हुए एक वीडियो साझा किया और पुलिस से घटना में शामिल लोगों की तुरंत पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+