पीलीभीत से टिकट कटने की खबरों के बीच वरुण गांधी को लेकर बड़ी खबर, इन दो सीटों से निर्दलीय ताल ठोक सकते हैं?
Varun Gandhi News: उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट से भाजपा सांसद वरुण गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कई तरह के कयास लगाएं जा रहे हैं? वरुण गांधी काफी लंबे वक्त से पार्टी हाई कमान से नाराज चल रहे हैं, जिसका पता उनके बयान और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लग जाता है।
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोकसभा चुनाव की रणनीति में लगी बीजेपी उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों पर अपना प्रत्याशी बदलने के प्लान में हैं, जिसमें वरुण गांधी की सीट पीलीभीत भी शामिल है।

इस बार निर्दलीय ताल ठोक सकते हैं वरुण
ऐसे में भाजपा की ओर से टिकट मिलने या ना मिलने। वहीं वरुण इस बार का कहां से चुनाव लड़ेंगे। ऐसे कई सवालों से अटकलों का बाजार गर्म है। इन्हीं सब चर्चाओं के बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण गांधी इस बार निर्दलीय ताल ठोक सकते हैं।
भाजपा की ओर से टिकट ना मिलने पर वरुण गांधी निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे। साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि अगर वरुण निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं तो उनको कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ही दलों का समर्थन भी मिल सकता है।
पीलीभीत से बीजेपी के मौजूदा सांसद वरुण गांधी के तेवर बीते कई सालों से अपनी भी पार्टी के खिलाफ रहे हैं। उन्होंने किसान आंदोलन, बेरोजगारी जैसे कई मुद्दों पर अपनी ही केंद्र और राज्य की सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते रहे हैं। ऐसे में उनके कयास लगाए जा रहे हैं, इस बार उनको टिकट मिलना मुश्किल हैं।
इन दो सीटो से लड़ने की चर्चा
ऐसे में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि वरुण गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी या फिर सुल्तानपुर सीट से लड़ सकते हैं। मालूम हो कि सुल्तानपुर में उनकी मां मेनका गांधी में बीजेपी से मौजूदा सांसद हैं।
6 सीटों पर प्रत्याशी बदलने के कयास
इधर, खबरों की मानें तो भाजपा यूपी में 6 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी बदल सकती है, जिसमें पीलीभीत से वरुण गांधी के अलावा उनकी मां मेनका गांधी की सुल्तानपुर सीट के साथ कानपुर की सत्यदेव पचौरी की सीट, मथुरा की हेमा मालिनी की सीट, गाजियाबाद की वीके सिंह की सीट और बरेली की संतोष गंगवार की सीट शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications