चौकी के अंदर घुसकर दो भाइयों ने चौकी प्रभारी को जमकर धुना
वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र सरायमोहाना में एक पारिवारिक विवाद में परिवार के ही एक सदस्य की पिटाई व अभद्रता करने से गुस्साए परिवार के ही दो भाइयों ने सरायमोहाना पुलिस चौकी में चौकी इंचार्ज की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के पीछे की वजह बहू द्वारा चौकी इंचार्ज से शिकायत और उसपर इंचार्ज द्वारा पति को बेरहमी से पीटा जाना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों में से एक को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस पर मनबढ़ों के हमले से बौखलाया पूरा महकमा अब दो अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रहा है।

पति-पत्नी के विवाद में चौकी इंचार्ज ने देवर को भी पीटा था
दरसअल, सारनाथ थाना क्षेत्र के सरायमोहाना में बीती रात गंगासागर नामक व्यक्ति और उसकी पत्नी रेनू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। ये विवाद इतना बढ़ गया कि पति गंगा सागर ने अपने पत्नी रेनू की जमकर पिटाई कर दी। इस बात से नाराज रेनू सरायमोहाना पुलिस चौकी पहुँच अपनी फरियाद लगा ही रही थी कि पति के परिवार के लोगों को सूचना मिली कि बहू को समझाने के लिए पीछे-पीछे पुलिस चौकी पर गंगासागर के दो भाई बसंता और प्रेमसागर सहित कुछ अन्य लोग भी चौकी पर पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चौकी में चल रहे बात विवाद से गुस्साए चौकी प्रभारी के पी यादव ने बसंता को जमकर मार दिया। इसी पर गुस्सा कर दोनों भाइयों ने चौकी में ही चौकी प्रभारी की उसी ही अंदाज में पिटाई कर दी। इस हमले के बाद अब चौकी प्रभारी केपी यादव ने अपने ही पुलिस चौकी में नतीन भाइयों गंगासागर, बसन्ता, प्रेम के खिलाफ तहरीर दिया है। अचानक चौकी के अंदर हुए इस दुस्साहसिक घटना से बौखलाई पुलिस तीनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बसंता को हिरासत में लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications