महिला टीचर ने गर्म चाकू से क्यों 5 साल के बच्चे का प्राइवेट पार्ट जलाया? FIR दर्ज-Akhilesh ने पोस्ट किया VIDEO

Uttar Pradesh Varanasi News Hindi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में खौफनाक घटना सामने आई हैं। यहां एक निजी प्ले स्कूल में 5 साल नर्सरी छात्र के साथ हुई कथित क्रूरता की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। आरोप है कि महिला टीचर ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट को गर्म चाकू से जला दिया।

बात प्रिंसिपल और स्कूल मैनेजमेंट तक पहुंची तो, उन्होंने धमकी भी दी। सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो गया, जिसमें समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी पोस्ट कर सवाल उठाए। आइए विस्तार से जानते हैं....

varanasi-school-teacher

गैस स्टोव पर चाकू गर्म किया, फिर मासूम के प्राइवेट पार्ट पर दबा दिया

मामला लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के अकथा इलाके का है। यहां स्थित सेरेन सोनी प्ले स्कूल में एक खौफनाक घटना घटी। 24 जुलाई 2026 को नर्सरी क्लास में पढ़ने वाले 5 साल के मासूम छात्र ने महिला टीजर से बाथरूम जाने की इजाजत मांगी। आरोप है कि टीचन ने साफ इनकार कर दिया। तभी बच्चे का कंट्रोल छूट गया और स्कूल ड्रेस में ही पेशाब कर दिया।

आरोप है कि क्लास टीचर ने बच्चे को दूसरे कमरे में ले जाकर गैस स्टोव पर चाकू गर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट पर दबा दिया। बच्चे को धमकी भी दी गई कि किसी को कुछ न बताना। बच्चा घर पहुंचा तो रो-रोकर परिवार को सारी बात बताई। पिता ने स्कूल टीचर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। प्रिंसिपल हेमलता सिंह से बात करने पर उन्होंने मदद करने की बजाय धमकी दे दी। 25 जुलाई को स्कूल पहुंचने पर भी प्रबंधन ने सहयोग से इनकार कर दिया।

FIR दर्ज, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

इसके बाद, पीड़ित परिवार ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी अतुल सिंह के अनुसार, बच्चे के पिता की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली गई है। FIR में जानबूझकर चोट पहुंचाने और आपराधिक बल प्रयोग के आरोप शामिल हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

मेडिकल रिपोर्ट और जांच की स्थिति

पुलिस और परिवार के अनुसार, बच्चे को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि चिकित्सकीय जांच में जलने के स्पष्ट निशान नहीं मिले। हालांकि, परिवार का कहना है कि बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर जलन के निशान थे और वह मानसिक रूप से सदमे में है। पुलिस स्कूल स्टाफ से पूछताछ और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने में लगी है।

यह मामला संवेदनशील है क्योंकि इसमें नाबालिग बच्चा शामिल है। पुलिस POCSO एक्ट और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत जांच कर रही है।

परिवार ने लगाया धमकी का आरोप

परिवार का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने न सिर्फ मदद नहीं की बल्कि धमकियां दीं। प्रिंसिपल और मैनेजमेंट पर भी FIR में नाम शामिल है। प्ले स्कूल होने के कारण यहां छोटे-छोटे बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी ज्यादा होती है, लेकिन कथित तौर पर बुनियादी संवेदना भी नहीं दिखाई गई। कई अभिभावक ऐसे स्कूलों में बच्चों को भेजते समय सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की बात कर रहे हैं।

Akhilesh Yadav ने VIDEO पोस्ट कर उठाई कार्रवाई की मांग

घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया। यूजर्स ने टीचर और स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसी बीच, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के प्रति संवेदनशीलता बरतने और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील की। इस पोस्ट ने मामले को और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+