काशी विद्यापीठ छात्र संघ चुनाव में सपा समर्थित राहुल दुबे बने अध्यक्ष, ABVP को मिली करारी हार

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से भाजपा के लिए बुरी खबर है। यहां काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव में भाजपा के यूथ विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP)को मुँह की खानी पड़ी। इस चुनाव में सभी पदों को मिलकर 25 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे जिनके भाग्य का फैसला 8133 छात्र और छात्राओं को करना था। चुनाव में सपा समर्थित राहुल दुबे ने एबीवीपी के प्रत्याशी को पटखनी दे कर जीत दर्ज कराई है। वहीं NSUI के प्रत्याशियों ने उपाध्यक्ष और महामंत्री के पदों पर जीत हासिल की है।

कुल 4725 छात्रों ने डाला वोट

कुल 4725 छात्रों ने डाला वोट

मतदान को सकुशल सम्पन्न करने के लिए कालेज परिसर में 20 बूथ बनाए गए थे। जिसमे विवाद के बाद कुल 4725 छात्र और छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमे छात्रों ने 3210 और छात्रों में 1515 वोट डाले यानि कुल 58.10 प्रतिशत वोट डाले गए। वहीं अध्यक्ष पद पर सपा समर्थित उम्मीदवार राहुल दुबे ने एबीबीपी के वाल्मीकि उपाध्याय को 501 वोट से हराते हुए एबीबीपी से ये सीट ले ली। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रौशन कुमार को 3185 महामंत्री अनिल यादव 2842 मत पाकर विजयी हुए वो एनएसयूवाई के प्रत्याशी थे जबकि पुस्तकालय मंत्री के पद पर निर्दलीय उम्मीदवार रविप्रताप सिंह को 2082 वोट मिले।

चुनाव के बीच दो छात्र गुटों में विवाद

चुनाव के बीच दो छात्र गुटों में विवाद

विश्वविद्यालय के चुनाव में एक बार फिर आराजकता का माहौल बन गया। सुबह से चल रही शान्ति रूप से मतदान प्रक्रिया में एका एक उस समय अराजकता फ़ैल गई जब दो छात्र गुट आमने सामने आ गए और उन्होंने जमकर उत्पात मचाया। इस लड़ाई में कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए जब की कई बाइकों को क्षतिग्रत कर दिया गया। मामले का तेवर भांप उपद्रवियों को काबू में करने के लिए पुलिस को छात्रों पर लाठिया भांजनी पड़ी तब जाकर भीड़ को तितर-बितर किया जा सका। इस पथराव में कई लोग घायल हुए हैं वहीं कई कारों के शीशे भी टूट गए हैं।

कई थानों की फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे आलाधिकारी

कई थानों की फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे आलाधिकारी

दो गुटों के विवाद की शुरुआत काशी विद्यापीठ गेट नंबर 1 के सामने हुई जिसके बाद आक्रोशित छात्रों ने बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक की शाखा में घुस कर पथराव किया। समाजवादी छात्र सभा के प्रत्याशी अरुण दूबे के कार्यालय में भी जमकर तोड़ फोड़ की गई। सूचना के बाद कई थानों की फ़ोर्स के साथ एसपी सिटी एडीएम सिटी तत्काल मौके पर पहुंच गए मौके पर पहुंचे एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया सकुशल संपन्न करा ली गई है। उसके बाद छात्रों के अपने अपने कार्यालय में लौटने को लेकर कुछ कहा सुनी हुई जिसके बाद छात्रों ने उग्र रूप ले लिया था, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। वहीं उन्होंने गाड़ियों को क्षतिग्रस्त जाने की बाद से इनकार किया और कहा कि यदि ऐसी बात सामने आती है तो निश्चित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+