दरोगा के बेटे के पास से मिले 10 लाख के पुराने नोट, कबूला कालाधन

काशी में एक रिटायर्ड दरोगा के बेटे और उसके साथियो के पास से वाराणसी पुलिस ने बंद हो चुके 500 और 1000 के नोटों में 10 लाख रूपये बरामद किए।

वाराणसी। काशी में एक रिटायर्ड दरोगा के बेटे और उसके साथियो के पास से वाराणसी पुलिस ने बंद हो चुके 500 और 1000 के नोटों में 10 लाख रूपये बरामद किए। पुलिस ने बताया की आरोपियों ने ये स्वीकार किया हैं की ये कालाधन था और इसी कारण इसे अब तक एक्सचेंज नहीं कराया गया। पुलिस को ये सफलता वाहनों के चेकिंग के दौरान मिली जब एक ही स्कूटी पर सवार होकर तीन युवक वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पहड़िया चौराहे से आ रहे तो इन्हे पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवको में एक युवक रिटायर्ड दरोगा का बेटा है तो दूसरा एक निजी बैंक का एजेंट और तीसरा कोचिंग चलाता है।

क्या हैं पूरा मामला

क्या हैं पूरा मामला

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि कल शाम वो पहड़िया चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी एक ही स्कूटी पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखने के बाद उनकी स्तिथि संदिग्ध लग रही थी। हमने गाड़ी रोकर जब तलाशी लिया तो उनके बाद से 10 लाख रूपये वो पुराने 500 और 1000 के बंद हो चुके नोट हैं बरामद हुआ हैं। पकड़े गए लोगो में मुख्य आरोपी रिटायर्ड दरोगा का बीटा अशोक हैं जो मूलतः आजमगढ़ का रहने वाला हैं और वाराणसी में रह पर यूपी पुलिस में दरोगा बनने की तैयारी कर रहा था। दूसरा दशरथ मूलतः रोहतास का रहने वाला है वर्तमान में चेतना विद्यालय डीएलडब्लू में कम्प्यूटर की कोचिंग चलता हैं। जबकि इनका तीसरा साथी महेश महुआरी बिहार के सिवान का रहने वाला हैं और यही पर बैक में एजेंट के तौर पर काम करता हैं।

नहीं दे पाए नोटों के होने का ब्यौरा

नहीं दे पाए नोटों के होने का ब्यौरा

वाराणसी एसएसपी आर. के. भारद्वाज ने हमे बताया की सारनाथ के थाना प्रभारी ने बढ़ी ही सूझबूझ के साथ इस तीनो युवको को गिरफ्तार किया हैं। एसएसपी ने मिडिया को जानकारी देते हुए कहा कि पहड़िया चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी यूपी 65 के 2516 से तीन व्यक्ति आते दिखाई पड़े रोककर पूछताछ की गयी तो इनके पास प्रचलन से बाहर हो चुके 10 लाख के पुराने नोट बरामद हुए जो पूरी तरह से कालाधन है।

पुलिस ने धारा 420 भी लगाई

पुलिस ने धारा 420 भी लगाई

पुलिस ने आगे बताया कि नोटों के बारे समुचित जानकारी न दे पाने के कारण पुलिस ने इनको गिरफ्तार किया गया हैं। इनके पास से तीन मोबाईल फोन भी बरामद किया गया है। पूछताछ में इन्होने अवैध तरीके अर्जित करने की बात स्वीकार किया जिस पर इनका चालान धारा 41 /411 /413 /414 /420 आईपीसी के तहत किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+