गर्लफ्रेंड को खुश रखने के लिए करता था चोरी, उसी ने पकड़वा दिया
वाराणसी। बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए यूपी के सीएम ने पहले ही पुलिस महकमे को कड़े निर्देश दिए हैं। इन सब के बीच ही बीते 1 अगस्त को वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक में हुए मोबाइल शो रूम में करीब ढाई लाख की चोरी का खुलासा किया है। दरसअल ये चोरी की घटना का खुलासा करना पुलिस के लिए मील का पत्थर था। क्योंकि जब चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया तब उन्होंने दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए थे। साथ ही शो रूम में लगे डीवीआर भी अपने साथ उठा ले गए है। लेकिन पास में लगे एक सीसीटीवी में पांच चोर अपने मुंह गमछे में छिपाए हुए शो रूम की ओर रात करीब 3 बजे जाते दिखाई दिए। जिसकी जांच करने पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।

प्रेमिका के घर छुपाता था चोरी का सामान
वहीं इस पूरे मामले पर वाराणसी के एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आया बाबू उर्फ कलीमुद्दीन जो आदमपुर के ही बहेलिया टोला का रहने वाला था। वो उसकी पहचान सीसीटीवी की मदद से की गई। बताया जाता है कि बाबू पेशेवर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में एक्सपर्ट है। यही नहीं वो चोरी की घटनाएं अपने प्रेमिका के सुख सुविधा देने के लिए करता था। यही नहीं किसी भी घटना को अंजाम देने के बाद चोरी के माल को उसी के घर मे छुपा कर रखता था।
प्रेमिका के बेचे फोन से मिली सफलता
पुलिस की गिरफ्त में आये मधु रावत और बाबू की गिरफ्तरी की कहानी भी बड़ी फिल्मी है। मधु चोरी का फोन एक दुकान पर बेचने आई थी। दरसअल उसने चोरी के फोन में से ZEN का एक और मोटो का एक मोबाइल फोन बेच दिया जिसके आईएमईआई नम्बर की मदद से मधु के घर छापा मारा गया तो एक अभियुक्त छोटे लाल कूद कर भाग गया लेकिन मधु के घर से 5 मोबाइल फोन चांदी और सोने के आभूषण बरामद हुए। वहीं मधु की निशानदेही पर ही बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications