'...भारत 2047 तक निश्चित तौर पर 'विकसित' बनेगा', वाराणसी में बोले PM मोदी
वाराणसी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 लक्ष्य की बात की। पीएम ने भारत को एक विकसित देश बनाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर 140 करोड़ देशवासी देश को विकसित बनाने का संकल्प ले लें, तो भारत 2047 तक निश्चित तौर पर 'विकसित' बनेगा।
पीएम ने सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि यह यात्रा उनकी परीक्षा है और वह जानना चाहते हैं कि उन्होंने जो वादे किये थे, वे पूरे हुए या नहीं।

विकसित भारत संकल्प यात्रा मेरी परीक्षा है। इसके माध्यम से मैं आपसे जानना चाहता हूं कि मैंने जो वादा किया था, वह पूरा हुआ या नहीं, लोगों को घर मिला या नहीं? घर से वंचित लोगों को घर मिला या नहीं? हमारे देश में बहुत सारी सरकारी योजनाएं बनाई गई हैं। उन सभी के अनुभव के आधार पर मुझे लगा कि देश के लिए ध्यान देने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सरकार की योजनाएं लोगों तक बिना किसी रोक-टोक समस्या के सही समय पर पहुंचें।
पीएम ने आगे यह भी कहा कि अगर प्रधानमंत्री आवास योजना है, तो सरकार की मदद से मकान बनवाए जाएं। सरकार के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। सरकार को आगे बढ़कर काम करना चाहिए और जब से आपने मुझे यह काम सौंपा है, लगभग चार करोड़ परिवारों को पक्के घर मिल गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications