Varanasi News: धर्मशाला के कमरे में फंदे से लटके मिले एक ही परिवार के 4 लोग, आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे सभी
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरुवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की लाशें फंदे पर लटकी मिली। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी आंध्र प्रदेश से काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने आए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाराणसी के कैलाश भवन की तीसरी मंजिल में एक ही परिवार के 4 लोगों ने सुसाइड की। पुलिस अब मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश में लगी है। फोरेंसिक टीम सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है। फंदे पर लटकी थी लाशें...

पुलिस के मुताबिक, फंदे पर लटकी लाशें देखकर सभी हैरान रह गए। लाशों को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम किया जा रहा है। कड़ी से कड़ी जोड़कर सबूत जुटाने का प्रयास जारी है। आंध्र प्रदेश की पुलिस से भी संपर्क स्थापित किया जा रहा है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications