प्रचंड गर्मी का कहर: बनारस के कोटेक महिंद्रा बैंक में आग लगने से लाखों रुपये जलकर खाक

वाराणसी। बनारस के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के गोदौलिया बांसफाटक रोड पर स्थित बंद हो चुके KCM सिनेमा की बिल्डिंग के पहले और दूसरे फ्लोर पर आज भीषण आग लग गई। आग को काबू में करने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर लगाई गईं तब जाकर आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड ने कोटेक महेंद्रा बैंक के ब्रांच को पूरी तरह से अपने चपेट में ले लिया। वहीं घंटों तक चले इस रेस्क्यू में फायर ब्रिगेड की टीम के पसीने छूट गए। आग का आलम ये था कि आसपास के लोग अपना घर छोड़ बाहर निकल गए। बता दें कि इस बिल्डिंग में कोटेक महेंद्र के साथ इंडसइंड और कर्नाटका बैंक की भी ब्रांच है।

varanasi KMC building and kotek mahindra bank is set on fire Loss of millions

शॉट सर्किट से लगी आग, 10 दमकल की गड़ियों ने आग पर पाया काबू
ये आग करीब 5.30 सुबह लगी थी। आग पहले मंजिल से शुरू होकर बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर तक पहुँच गई। वहीं कोटेक महेंद्रा बैंक के साथ ही आग कर्नाटका बैंक के कुछ हिस्सों में आग लगी लेकिन ज्यादा नुकसान कोटेक महेंद्र बैंक का हुआ है। जब तक फायर ब्रिगेड कर्मी पहुंचते तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया था। अगल-बगल के लोगों के अलावा फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने एक साथ आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की फिलहाल और 4 घण्टों के रेस्क्यू के बाद आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। वहीं एसएचओ राघवेंद्र त्रिपाठी की माने तो शॉट सर्किट से ये आग लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+