Varanasi: बनारस में सिलेंडर फटने से मकान गिरा, एक महिला की मौत, 3 लोग दबे
Varanasi:बनारस में सिलेंडर फटने से मकान गिरा, एक महिला की मौत, 3 लोग दबे

Varanasi cylinder blast: उत्तर प्रदेश के वाराणसी (बनारस) में सिलेंडर फटने से मकान गिर गया है और एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दशाश्वमेध के जंगमबाड़ी इलाके में कथित तौर पर सिलेंडर फटने से एक घर के ढहने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग दब गए हैं। मृतका की पहचान बेबी वर्मा के रूप में हुई है।
वाराणसी के जिलाधिकारी (डीएम) एस राजलिंगम ने कहा, "चार कमरों का घर था, दो कमरों की छत गिरने से चार लोग दब गए थे। जिसमें से एक बेबी वर्मा नाम की महिला की मौत हो गई।" वाराणसी के डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि जोरदार धमाका हुआ जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) एस राजलिंगम ने कहा, ''सुबह करीब सवा नौ बजे मकान में तेज धमाका हुआ और कमरों की दीवारें और छत भरभराकर गिर गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर से बाहर निकले। पड़ोसियों ने देखा तो मकान की छत उड़ गई थी। जिसके बाद पता चला कि परिवार के सदस्य मलबे के नीचे दबे हुए थे। इसके बाद लोगों ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू किया और पुलिस को सूचित किया।''












Click it and Unblock the Notifications