वाराणसी फ्लाईओवर हादसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 इंजीनियर और 1 ठेकेदार गिरफ्तार

नई दिल्ली। वाराणसी में 15 मई को हुए निर्माणाधीन फ्लाई ओवर हादसे में पुलिस ने शनिवार को बड़ी करवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने सेतु निगम के अधिकारियों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसमें अभियन्ता व ठेकेदार शामिल हैं। यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने शनिवार को बताया कि क्राइम ब्रांच ने रुड़की स्थित सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के आधार पर जांच में गुणवत्ता और लापरवाही का जिम्मेदार मानते हुए गिरफ्तारियां की हैं।

varansi

सेतु निगम के पूर्व मुख्य परियोजना प्रबंधक गेंदालाल, तत्कालीन मुख्य परियोजना प्रबंधक हरिश्चन्द्र तिवारी, तत्कालीन परियोजना प्रबंधक कुलजस राय सूदन, सहायक अभियंता सिविल राजेंद्र सिंह, सहायक अभियंता यांत्रिक सुरक्षा राम सत्या सिंह यादव, अवर अभियंता सिविल लाल चंद्र सिंह अवर अभियंता सिविल राजेश पाल सिंह और ठेकेदार साहेब हुसैन को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सभी आरोपियों को 304, 308, 427,24 और लोक संपत्ति अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और जेल भेजा दिया गया। आपको बता दें कि कैंट रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा इस साल 15 मई की शाम को गिर गया था। जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग तीस लोग घायल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+