बेटी को बेचने की फिराक में था बाप, मौके पर पहुंची पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी। शहर के आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर खुद को बेचने का आरोप लगाया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि कोनिया क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा खुद की बेटी को बेचने की योजना है। जिसके आधार पर मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन पिता ने इस तरह की घटना से इनकार कर दिया। लेकिन जब नाबालिक लड़की से पूछताछ की तो लड़की ने अपने पिता पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए खुद को बेचे जाने की बात कही है। जिसके बाद पुलिस ने लड़की और उसके पिता को आदमपुर थाने में लाकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

पड़ोसियों ने डायल 100 को दी सूचना, बेटी है नाबालिग
एक पिता द्वारा खुद की नाबालिक बेटी को बेचे जाने का मामला आते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता को हिरासत में ले लिया। इस मामले के बारे में वाराणसी के आदमपुर थाना प्रभारी ने बताया कि डायल 100 पर एक व्यक्ति ने सूचना दिया कि एक पिता अपनी बेटी को बेचने की फिराक में है। इस सूचना के आधार पर हम उस व्यक्ति के पास पहुंचे और बेटी और उसके पिता को आदमपुर थाने लेकर आई जहां बेटी ने अपने पिता द्वारा खुद को बेचे जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले को लेकर पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है और लड़की के बयान के आधार पर पिता पर कार्रवाई की बात हो रही है। थानाध्यक्ष आदमपुर राजीव सिंह ने बताया कि आरोप लगाने वाली लड़की नाबालिग है और जब इस मामले में आरोपी से पूछताछ किया गया तो उसका कहना था कि वह अपनी बेटी की शादी करना चाहता है। हालांकि इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications