बनारस: 84 घाट समा गए गंगा के आगोश में, बच्चे लगा रहे है मौत की छलांग
वाराणसी। यूपी में बीते कई दिनों से हो रही बारिश का असर अब दिखने लगा है। यहां गंगा के जलस्तर में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हालात यह हैं कि गंगा तेजी से सीढ़ियों को पार करते हुए घाटों तक पहुंच चुकी है और अब घाटों से ऊपर चढ़कर सड़क तक पहुंचने के लिए बेताब है। लगातार गंगा में बढ़ रहे पानी की वजह से जहां काशी के 84 घाटों की लंबी श्रृंखला जलमग्न हो चुकी है, वहीं कई मंदिर और दुकानें इसकी जद में आ गई हैं।

तुलसी घाट पर बच्चे लगा रहे मौत की छलांग
बनारस के तुलसी घाट पर छोटे बच्चे बाढ़ के पानी मे 20 फीट की ऊंची मढ़ी पर से छलांग लगा कर अपनी जिंदगी को खतरे में डाल रहे है। हालांकि की इस बात कि सूचना न तो जिला प्रशासनक को है और ना ही एनडीआरएफ की 11 बटालियन को जो बनारस में तैनात है। मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन को इस मामले की जानकारी हुई। जानकारी होने पर वाराणसी के डीएम सुरेंद्र सिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जो लोग इस तरीके के खतरनाक स्टंट करते गंगा में दिखाई देंगे उनके खिलाफ अब कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने किया अर्लट जारी
गंगा में तेजी से बढ़ रहे जल की वजह से शहरी आबादी के साथ ग्रामीण इलाके के लोग भी सहमे हुए हैं, जिसकी वजह से प्रशासन ने अर्लट जारी करते हुए कमर कस ली है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र होने की वजह से यहां मौजूद एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है और गंगा में अपनी स्पेशल बोट के जरिए लगातार गश्त कर फ्लड की निगरानी की जा रही है।
ये भी पढ़ें: सावन विशेष: बनखंडी नाथ की महिमा के आगे औरंगजेब ने भी झुकाया था सिर












Click it and Unblock the Notifications