Vande Bharat Express: बनारस-खजुराहो एक्सप्रेस कल से चलेगी रेगुलर, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी रेलवे स्टेशन से जल्द ही 4 वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देशवासियों को दी है। इसमें से एक वंदे भारत एक्सप्रेस बनारस-खजुराहो कल यानी 11 नवंबर से नियमित चलेगी। रेलवे ने इसे लेकर नई अपडेट जारी कर दी है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस वंदे भारत ट्रेन को 11 नवंबर से रेगुलर किया जा रहा है। 26506 - 26505 ट्रेन नियमित रूप से बनारस-खजुराहो-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस का संचलन 11 नवम्बर, 2025 से सप्ताह में छः दिन (बृहस्पतिवार को छोड़कर) निम्नवत किया जायेगा।
बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस
- नियमित रूप से, 26506 बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस 11 नवम्बर, 2025 से सप्ताह में छः दिन (बृहस्पतिवार को छोड़कर) बनारस से 05.15 बजे प्रस्थान कर विन्ध्याचल से 06.57 बजे, प्रयागराज छिवकी से 08.05 बजे, चित्रकूट धाम कर्वी से 10.07 बजे, बांदा से 11.10 बजे तथा महोबा से 12.10 बजे छूटकर खजुराहो 13.10 बजे पहुँचेगी।

- वापसी यात्रा में, 26505 खजुराहो-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस 11 नवम्बर, 2025 से सप्ताह में छः दिन (बृहस्पतिवार को छोड़कर) खजुराहो से 15.20 बजे प्रस्थान कर महोबा से 16.20 बजे, बांदा से 17.15 बजे, चित्रकूट धाम कर्वी से 18.15 बजे, प्रयागराज छिवकी से 20.25 बजे तथा विन्ध्याचल से 21.12 बजे छूटकर बनारस 23.10 बजे पहुँचेगी। यह वंदे भारत एक्सप्रेस 08 कोचों से चलाई जायेगी।
- रेलवे प्रशासन द्वारा त्यौहारों पर यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुये पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से देश के महानगरों एवं प्रमुख नगरों के लिये 170 पूजा विशेष ट्रेनें 1,612 फेरों में चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त 103 पूजा विशेष ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से होकर देश के प्रमुख नगरों के लिये 1,397 फेरों में चलाई जा रही हैं। इस प्रकार, पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से/होकर 273 पूजा विशेष ट्रेनें 3,009 फेरों में चलाई जा रही हैं। इन पूजा विशेष ट्रेनों के माध्यम से त्यौहारों में यात्रियों की यात्रा सुगम हो रही है। यात्रियों की बढ़ती संख्या के अनुरूप रिकॉर्ड संख्या में विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications