वाराणसी के पास मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे, रूट बाधित
वाराणसी। रेलवे में हादसों का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार रेल हादसे हो रहे है। इस बार एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। वाराणसी-इलाहाबाद रूट पर एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई।

वाराणसी के पास हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन के बाद से हादसा हुआ, जहां मालगाड़ी के 4 डिब्बे ट्रैक से उतर गए।
मालगाड़ी उर्वरक से लदी हुई थी जो बलिया से गाजीपुर जा रही थी। इस रेल हादसे की वजह से वाराणसी-इलाहाबाद रूट ब्लॉक हो गया है।
हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन रुट प्रभावित होने की वजह से ट्रेनें लेट हो गई है। अभी तक घटना का स्पष्ट कारण अभी साफ नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications