Vidhan Sabha Winter Session 2023: योगी सरकार ने पेश किया 28 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट
Vidhan Sabha Winter Session 2023: उत्तर प्रदेश में विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। सत्र के दूसरे दिन सदन में योगी सरकार की तरफ़ से 28,760 हज़ार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सीएम योगी की मौजूदगी में सदन में अनुपूरक बजट पेश किया।
इस मौक़े पर सुरेश खन्ना ने कहा कि मैं अनुपूरक अनुदानों के लिए अनुपूरक बजट सदन में पेश कर रहा हूं।
इसमें 7421 करोड़ रुपये नई माँगों के लिए है। अनुपूरक बजट को काफ़ी अहम माना जा रहा है। सरकार 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले इस बजट को लोककल्यांकारी योजनाओं पर खर्च करेगी।

वित्तीय वर्ष 23-24 मे प्रस्तावित अनुपूरक बजट का आकार 26 हजार 760 करोड़,67 लाख है। इसमें राजस्व लेखे का व्यय 19 लाख,46 हजार ,39 करोड़ रुपए है। पूंजी लेखे का व्यय - 9,714 करोड़ रुपए का है। प्रस्तावित अनुपूरक मांग मे नई मांग की कुल धनराशि 7,421.21 करोड़ रु के प्रस्ताव सम्मिलित हैं। चालू योजनाओं मे इस हेतु 21 हजार 339.46 करोड़ रुपए के प्रस्ताव हैं ।












Click it and Unblock the Notifications