Uttar Pradesh: आगरा क्षेत्र में यमुना फिर खतरे के निशान से उपर, अलर्ट हुआ प्रशासन

उत्तर प्रदेश के यमुना में बाढ़ का पानी फिर बढ़ने लगा है। जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। इसको देखते हुए प्रशासन ने आसपास के लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है।

Flood in UP: उत्तर प्रदेश के आगरा क्षेत्र में एक बार फिर यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। इस बीच मौसम विभाग ने भी शुक्रवार से कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिसको देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है।

आगरा

हथिनिकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी

जिला प्रशासन ने एक बार फिर नदी के किनारे निचले इलाकों में रहने वालों को सावधान किया है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज और दिल्ली के ओखला बैराज से अधिक पानी छोड़े जाने से बुधवार को एक महीने में दूसरी बार यमुना का जलस्तर मथुरा में खतरे के निशान और आगरा में चेतावनी स्तर को पार कर गया। बुधवार शाम को मथुरा में जलस्तर 166.64 मीटर और आगरा में 496 फीट पर था।

24 घंटे में यमुना नदी में बढ़ 30 सेमी जलस्तर

बुधवार को आगरा में भारी मानसूनी बारिश के बाद उफनती यमुना नदी के तट पर ताज महल नजर आया। हालांकि वृद्धि धीमी थी मथुरा में पिछले 24 घंटों में यमुना नदी में जल स्तर 30 सेंटीमीटर बढ़ गया है और बुधवार शाम को 166.64 मीटर तक पहुंच गया है। मथुरा में यमुना नदी का खतरे का स्तर 166 मीटर है।

गुरुवार को भी जारी रहेगा जलबढ़ाव

अधिकारियों के मुताबिक, जल स्तर लगातार बढ़ रहा है खासकर हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज और दिल्ली में ओखला बैराज से छोड़े गए पानी के कारण, जिसके परिणामस्वरूप मंगलवार को मथुरा में यमुना का पानी खतरे के स्तर को पार कर गया है। गुरुवार तक इसमें 10 सेंटीमीटर की और वृद्धि हो सकती है।

निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा

जिला प्रशासन ने एक बार फिर नदी के किनारे निचले इलाकों में रहने वालों को सावधान किया है। जब निचले इलाकों में घरों में बाढ़ का पानी घुस गया तो कई लोगों को स्थानांतरित कर दिया गया और कई लोग अभी भी वापस नहीं लौटे हैं। बाढ़ चौकियां फिर हाई अलर्ट पर हैं। ओखला बैराज से नियमित रूप से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाता है जिससे नदी का जल स्तर बढ़ जाता है।

15 जुलाई को खतरे के निशान से उपर गया था जलस्तर

इससे पहले 15 जुलाई को मथुरा में जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था लेकिन 23 जुलाई को नीचे आ गया था। आगरा में बुधवार को यमुना चेतावनी स्तर 495 फीट को पार कर गई और बुधवार दोपहर 2 बजे 496 फीट दर्ज की गई। आगरा में खतरे का स्तर 508 फीट पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+