UP Weather Update: यूपी में 4 अगस्त तक जारी रहेगा भारी बारिश का दौर, आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट
UP Weather Update News: मानसूनी बारिश का दौर देश के सभी राज्यों में लगातार जारी है। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से जान-माल का नुकसान भी हुआ है। तो वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लोग पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी की मार झेल रहे थे। अब एक बार फिर उन्हें उमस और गर्मी से राहत मिलने वाली है।
दरअसल, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले चार अगस्त तक भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। साथ ही, लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की है।

राजधानी लखनऊ समेत नोएडा,गाजियाबाद और बुलंदशहर में शनिवार 29 जुलाई को छुटपुट बारिश हुई। हालांकि, रविवार 30 जुलाई को गाजियाबाद-एनसीआर में सुबह से ही उमस का माहौल बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
बांदा, चित्रकूट, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, रायबरेली, सोनभद्र, कौशाम्बी के आस-पास के क्षेत्र में मौसम विभाग ने भारी बारिश के आसार जताए है। साथ ही, पूर्वी यूपी में एक-दो स्थान पर बिजली गिरने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश के आसार है।
इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने रविवार 30 जुलाई को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर में गरज चमक के साथ बिजली गिरने के आसार है। तो वहीं, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर में भी बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है।
बता दें कि बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, अमेठी, ललितपुर के आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार 31 जुलाई और मंगलवार 01 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं, प्रदेश में मानसून 4 अगस्त तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान बारिश के साथ बिजली भी गिर सरती है।
शनिवार 29 जुलाई को सबसे ज्यादा बारिश गोरखपुर में हुई। यहां 83 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद मुजफ्फरनगर में 78.2 मिली औऱ बुलंदशहर में 42.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications