UP TOP: एक नजर में उत्तर प्रदेश की आज की सभी बड़ी खबरें

लखनऊ। दिनभर की भाग दौड़ में अगर आप आज की बड़ी खबरों से रूबरू नहीं हो पाए हैं तो यहां मिलेगा आपके मतलब का सबकुछ जो भी आप जानना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में दिन भर की बड़ी खबरों से सबसे पहले अपडेट होने के लिए पढ़ें One India का न्यूज News wrap up. ये रही आज की प्रमुख खबरें-

जयपुर-आगरा हवाई सेवा शुरू

जयपुर-आगरा हवाई सेवा शुरू

आगरा। केंद्र और प्रदेश सरकार ने आगरा को जयपुर हवाई मार्ग से जोड़कर नया तोहफा दिया है। दिल्ली से जयपुर, जयपुर से आगरा जाने वाले यात्रियों के लिए तो सफर सुगम बना ही है, साथ ही अब आगरा में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद भी जगी है। सुबह जयपुर से सवा ग्यारह बजे आगरा के लिए फ्लाइट ने उड़ान भरी और करीब 12 बजकर 05 मिनट पर आगरा हवाई अड्डे पर पहुंची। पहली फ्लाइट में यात्रा कर आगरा पहुंचे पर्यटकों का उत्तर प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्त 'नंदी' और अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया द्वारा उपहार भेंट कर स्वागत किया गया। नंदी ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में आगरा, इलाहाबाद सहित अन्य मंडलों को हवाई यात्रा से जोड़ने का काम किया जा रहा है और इनको जल्द ही दिल्ली से जोड़ा जाएगा।

 सरकारी आदेश के बाद भगवा रंग में 100 से ज्यादा प्राइमरी स्कूल

सरकारी आदेश के बाद भगवा रंग में 100 से ज्यादा प्राइमरी स्कूल

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में सरकार बदलने के बाद से ही सरकारी अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। ताजा मामला यूपी के पीलीभीत जिले का है जहां अधिकारियों ने 100 से ज्यादा प्राइमरी स्कूलों को भगवा रंग में रंग दिया। स्कूलों की दीवारों को भगवा रंग में रंगने के लिए अधिकारियों ने बकायदा सर्कुलर जारी किया था। स्कूलों के भगवा रंग में रंगने का फैसले पर जब विवाद हुआ तो अधिकारियों ने इस सर्कुलर को वापस ले लिया। कई गांवों में लोगों और शिक्षकों ने भी इस फैसले का विरोध किया। एक स्कूल के शिक्षक ने बताया कि उन्होंने इस फैसले का विरोध किया था लेकिन सरपंच ने जबरन स्कूलों को रंगवा दिया। हालांकि अब विवाद के बाद अधिकारी इन स्कूलों को दोबारा सफेद रंग में रंगे जाने की बात कर रहे हैं।

कानपुर: रईसजादों ने नशे की हालत में दो को रौंदा

कानपुर: रईसजादों ने नशे की हालत में दो को रौंदा

कानपुर। हिट एंड रन का एक ऐसा ही मामला कानपुर में सामने आया है। जहां, कोतवाली थाना क्षेत्र के महफ़िल रेस्टोरेंट के बाहर नशेबाज कार सवार रईसजादों ने नशे की हालत में 2 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में मिस्टर ब्राउन रेस्टोरेंट के सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि पुलिस ने कार मालिक के बेटे को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक मामला थाना कोतवाली के पास आज तड़के दोस्त के जन्मदिन समारोह से लौट रहे कार सवार रईसजादे वरुण गुप्ता ने अनियंत्रित तेज रफ्तार कार से सड़क किनारे खड़ो दो लोगों को टक्कर मामर दी। लड़के के पिता लोहा कारोबारी है। पुलिस के मुताबिक़ देर रात मालरोड पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। चेकिंग के डर से लग्जरी कार सवार ने गाड़ी वापस महफ़िल रेस्टोरेंट की ओर भगा दी। कार मैं सभी लोग नशे मैं थे।

 उत्तर प्रदेश कहलाएगा Radiant UP, ब्रांड एंबेसडर योगगुरू स्वामी भारत भूषण

उत्तर प्रदेश कहलाएगा Radiant UP, ब्रांड एंबेसडर योगगुरू स्वामी भारत भूषण

सहारनपुर। अतुल्य भारत और जीवंत गुजरात की तरह अब अपने सूबे के त्वरित विकास के लिए 'समर्थ उत्तर प्रदेश' का खाका तैयार कर लिया गया है। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग, मानव संसाधन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यटन संस्कृति एवं न्याय, इलेक्ट्रानिक सूचना एवं प्रसारण, युवा कल्याण एवं खेलकूद, जल संसाधन नदी एवं गंगा शुद्धिकरण, पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, सड़क परिवहन राजमार्ग व जलपोत और रेल आदि दस मंत्रालयों के सहयोग से पूर्ण होने वाली ईज ऑफ डुईंग बिजनेस योजना द्वारा भारत सरकार के इनक्रेडिबल इंडिया यानि अतुल्य भारत की तर्ज पर रेडिएंट यूपी (समर्थ उत्तर प्रदेश) कार्यक्रम के विश्वस्तर पर क्रियांवयन के लिए सरकार द्वारा मार्गदर्शक एवं संचालन समिति का गठन कर दिया गया है। गठित समिति में योगगुरू स्वामी भारत भूषण को शामिल किया गया है। इस समिति में उनके अलावा एसआरआईडी के डॉयरेक्टर अजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय राजमार्ग संस्थान के अमित भारद्वाज, डॉ. रंजना कौल विधि विशेषज्ञ व लोनावाला के सुबोध तिवारी आदि को स्थान दिया गया है। स्वामी भारत भूषण का मानना है कि हमारी जो भी प्रतिभा है उस पर हमारे देश व समाज का पूरा अधिकार है। हमें देश व समाज हित में हर स्तर पर कार्य करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

6 फरवरी से होगी UP Board की परीक्षाएं

6 फरवरी से होगी UP Board की परीक्षाएं

इलाहाबाद। आखिरकार यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण पूरा हो गया। 2018 में होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कुल 8540 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 37 लाख 12508 परीक्षार्थी और इंटर के 30 लाख 17032 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पिछले साल की तुलना में इस बार 2878 परीक्षा केंद्र कम बनाए गए हैं। पिछले वर्ष यानी 2017 की बोर्ड परीक्षा में कुल 11418 कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए थे लेकिन इस बार कई कॉलेजों को डीबार कर दिया गया है। परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू हो रही हैं। हाईस्कूल की परीक्षा 6 फरवरी से 22 फरवरी तक, जबकी इंटर की परीक्षा 6 फरवरी से 10 मार्च तक होगी। यानी की हाईस्कूल की परीक्षा 14 दिन और इंटर की परीक्षा 25 कार्य दिवस में पूरी हो जाएगी। बोर्ड द्वारा पूर्व में ही जारी कार्यक्रम के मुताबिक परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 7:30 बजे से 10:45 तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

जानें क्या है UPTET 2017 Result में देरी का कारण

जानें क्या है UPTET 2017 Result में देरी का कारण

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी टीईटी 2017 के परिणाम में देरी के कारण स्पष्ट हो गए हैं। लगातार आपत्तियों के बाद उत्तर कुंजी में संशोधन और हाईकोर्ट में मामला पहुंच जाने के बाद परिणाम रोकना पड़ा है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने रिजल्ट जारी करने की तैयारियां पिछले महीने में ही पूरी कर ली थी और रिजल्ट 30 नवंबर को जारी हो जाना था, लेकिन हाईकोर्ट में याचिका दाखिल होने के बाद विभाग ने रिजल्ट को फौरी तौर पर रोक दिया क्योंकि न्यायालय के अंतिम आदेश के आधीन ही रिजल्ट होगा और इसकी प्रक्रिया लंबी खिच जाएगी। ऐसे में अब 14 दिसंबर को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई के बाद 15 दिसंबर को टीईटी का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। उम्मीद है कि 14 दिसंबर को होने वाली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट अपना फैसला सुना देगा। जिसके बाद बिना किसी लाग-लपेट के रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इस बाबत परीक्षा नियामक अधिकारी कार्यालय ने संभावना जताई है कि अगर 14 दिसंबर को कोर्ट का फैसला नहीं आता है तो अंतिम फैसले के आधीन कह कर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा डबल मर्डरः पकड़ में आया नाबालिग बेटा, कबूला अपना गुनाह

ग्रेटर नोएडा डबल मर्डरः पकड़ में आया नाबालिग बेटा, कबूला अपना गुनाह

ग्रेटर नोएडा में मां-बेटी के कत्ल की गुत्थी सुलझती नजर आ रही है। पुलिस ने मृतका अंजलि के फरार 15 वर्षीय बेटे को वाराणसी से पकड़ लिया है। उसने पूछताछ में अपनी मां और बहन के कत्ल की बात स्वीकार किया है। शुक्रवार की रात पुलिस ने वारदात के बाद से फरार चल रहे मृतकाअंजलि के बेटे को वाराणसी से बरामद किया। पकड़ में आने के बाद जब पुलिस ने लड़के से पूछताछ की तो उसने अपनी मां और बहन के कत्ल की बात कबूल कर ली। पुलिस ने नाबालिग के पास से उसका मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कत्ल करने की वजह क्राइम फाइटर गेम को बताया जा रहा है। नोएडा पुलिस ने पहले भी बच्चे पर ही कातिल होने का शक जताया था। पुलिस के मुताबिक कत्ल करने की वजह क्राइम फाइटर गेम को बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक लड़के ने बैट से दोनों की पीट-पीट कर हत्या की थी। अब पुलिस नोएडा में बच्चे से पूछताछ करेगी। बच्चे को घटना स्थल पर भी ले जाया जा सकता है। नोएडा पुलिस की जांच में भी ये बात सामने आई थी कि मृतका अंजलि का बेटा जो जिसकी गिरफ्तारी हुई है वह अग्रेसिव प्रवृति का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+