UP: जानिए राजस्व मामलों के निस्तारण में कौन हैं यूपी के टॉप व फिसड्डी जिले
Uttar Pradesh News: समीक्षा रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय लोकभवन ने वादों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश के जिलों की सूची जारी की है। यह सूची वादों के निस्तारण की वर्तमान स्थिति को दर्शाता है। सूची में जहां लखनऊ प्रथम स्थान पर है वहीं शामली सबसे नीचले पायदान पर है। सीएम सिटी गोरखपुर 28वें पायदान पर हैं। आइए एक नजर डालते हैं टॉप फाइव व फिसड्डी जिलों पर।
आंकड़ों पर नजर डालें तो लखनऊ 253.19 प्रतिशत वादों के साथ पहले स्थान पर है। 226.46 प्रतिशत वाद निस्तारित करने के साथ शाहजहांपुर दूसरे स्थान पर है। गाजीपुर 40.03 प्रतिशत राजस्व वादों का निस्तारण कर नीचे से दूसरे स्थान पर है। गोरखपुर राजस्व वादों में 103.99 प्रतिशत मामलों के साथ 28 वें पायदान पर है। सबसे अधिक राजस्व न्यायालय प्रयागराज में 60, आजमगढ़ में 59, गाजीपुर में 58 और गोरखपुर में 53 न्यायालय हैं।

सीएम योगी पूर्व में ही वादों के निस्तारण को गंभीरता से लेने का निर्देश दे चुके हैं। उन्होंने कहा है कि वादों के निस्तारण में कोई लापरवाही न की जाए। मामलों को उचित कार्रवाई करते हुए जल्द निस्तारित किए जाए।
ये हैं प्रदेश के पांच टॉप जिले लखनऊ- 253.19, शाहजहांपुर- 226.47, वाराणसी- 198.67, गौतमबुद्ध नगर 186.67, एटा- 169.83
ये हैं पांच फिसड्डी जिले
शामली- 37.45, गाजीपुर- 40.03, पीलीभीत- 40.16, महोबा- 47.88, बागपत-52.50
[वादों का निस्तारण प्रतिशत में हैं]












Click it and Unblock the Notifications