Taj Mahal: ताज महल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के जरिए बताया कितने बजे होगा धमाका
taj Mahal Bomb Threat: ताजमहल को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी भरे ईमेल के बाद अधिकारी ताज महल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ईमेल में दावा किया गया है कि ताज महल में एक टाइम बम लगाया गया है जो सुबह 9 बजे फटने वाला है।
ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत एक्शन लिया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने स्मारक परिसर में तुरंत तलाशी शुरू कर दी। इसके अलावा, पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को भी बुलाकर आसपास के इलाकों की गहन जांच शुरू कर दी।

ताज महल की सुरक्षा बढ़ाई गई
इस खतरे के मद्देनजर ताजमहल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था काफी बढ़ा दी गई है। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने पुष्टि की है कि मामले की जांच चल रही है। अधिकारी इस ऐतहासिक स्मारक स्थल पर टूरिस्ट और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 'लाल किला, ताज महल भी मुसलमानों ने बनवाए, उन्हें भी तुड़वाएंगे?', खड़गे का मोदी-शाह पर हमला
Uttar Pradesh | Taj Mahal in Agra received a bomb threat via email today
— ANI (@ANI) December 3, 2024
ACP Taj Security Syed Areeb Ahmed says, "Tourism department received the email. Based on that, a case is being registered at Tajganj police station. Further investigation is being done..."
(Pics: ACP Taj… pic.twitter.com/1lw3E34dOM
दुनिया का सातवां अजूबा है आगरा का 'ताज'
उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताज महल दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। ऐसा कहा जाता है कि इस स्मारक को मुगल शासक शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज के याद में बनवाया था। आम तौर पर इसे लोग मोहब्बत की निशानी भी कहते हैं। हर साल यहां देश के साथ-साथ विदेशों से लाखों पर्यटक इस सातवें अजुबे को देखने आते हैं।
बीते कुछ वक्त से स्कूल-एयरलाइंस को मिल रहीं फर्जी धमकियां
बीते कुछ समय से देश भर के कई स्कूलों के साथ-साथ कई एयरलाइन को भी बम से उड़ाने की फर्जी धमकियां मिल रहीं हैं। हालांकि, अभी तक ऐसी कोई अप्रत्याशित घटना नहीं हुई है। कई फेक बम थ्रेट के लिए कुछ लोगों को पकड़ा भी गया लेकिन वो मानसिक रूप से विछिप्त पाए गए। लगातार मिल रहीं ऐसी धमकियों ने पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications