UP Scholarship: छूटे हुए छात्रों का इंतजार खत्म! इस तारीख तक बैंक खातों में क्रेडिट होगी छात्रवृत्ति की धनराशि

UP Scholarship: उत्तर प्रदेश के उन लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है जो तकनीकी कारणों या परीक्षा परिणाम में देरी की वजह से अब तक छात्रवृत्ति पाने से वंचित थे। योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए अब इन छात्रों के लिए भुगतान की अंतिम तिथि तय कर दी है। आइए जानते हैं छात्रवृत्ति वितरण का नया शेड्यूल क्या है?

समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी संशोधित समय-सारिणी के अनुसार, प्रदेश के करीब 5.87 लाख प्रभावित छात्रों के बैंक खातों में 16 मार्च तक छात्रवृत्ति की धनराशि अनिवार्य रूप से भेज दी जाएगी। दरअसल, बीफॉर्मा, आयुर्वेद, होम्योपैथ, बीएड और डीएलएड जैसे पाठ्यक्रमों के सेशन में देरी और कॉलेजों द्वारा मास्टर डाटा लॉक न करने की वजह से हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ था।

UP Scholarship

संशोधित समय-सारिणी की मुख्य तिथियां:

शासन द्वारा जारी नए कैलेंडर के मुताबिक प्रक्रिया को निम्नलिखित चरणों में पूरा किया जाएगा:

  • 01 मार्च तक: जिला स्तरीय समिति द्वारा मास्टर डाटा लॉक करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
  • 16 मार्च तक: विभागीय अधिकारी एनआईसी (NIC) के माध्यम से ऑनलाइन मांग जनरेट करेंगे और सीधे छात्रों के खातों में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

क्यों फंसी छात्रवृत्ति?

शैक्षिक सत्र (Academic Session) 2024-25 में कई विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की लापरवाही सामने आई थी। कुछ संस्थाओं ने समय पर आवेदन अग्रसारित नहीं किए, तो कहीं परीक्षा परिणाम देरी से आने के कारण छात्र पोर्टल पर आवेदन नहीं कर पाए थे। इसके अलावा, जिला स्तरीय समितियों के पास भी बड़ी संख्या में डाटा लंबित पड़ा था।

शासन की सख्ती के बाद, अब इन छात्रों से दोबारा आवेदन लेकर उन्हें लाभान्वित करने का निर्णय लिया गया है। पिछले दो वर्षों से इंतजार कर रहे छात्रों के लिए यह अपडेट किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+